• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, April 27, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

अल्कराज ने फ्रेंच ओपन को कहा – ना…

sports_master by sports_master
April 27, 2026
in टेनिस
0
अल्कराज ने फ्रेंच ओपन को कहा – ना…

पेरिस। स्पेन के टेनिस सुपरस्टार कार्लोस अल्कराज कलाई की चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। इस वजह से उन्होंने 2026 फ्रेंच ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है।

स्पेनिश खिलाड़ी ने रोलां गैरो में अपने टाइटल को डिफेंड करने के लिए अपनी फिटनेस के मेडिकल टेस्ट करवाए। इसके बाद, उन्हें पता चला कि उनकी इंजरी समय पर ठीक नहीं होगी। फिर उन्होंने टूर्नामेंट से बाहर होने का फैसला किया। पिछले साल उन्होंने इटली के यानिक सिनर को पांच घंटे और 29 मिनट तक चले एक बेहद रोमांचक फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया था।

बार्सिलोना ओपन के दौरान कार्लोस अल्कराज को लगी थी ये चोट

कार्लोस अल्कराज को यह चोट बार्सिलोना ओपन के दौरान लगी थी। वहां ओटो विर्टानेन के खिलाफ अपने मैच के बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। मैच के दौरान उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट भी लेनी पड़ी थी और बाद में स्थिति बिगड़ने के कारण उन्होंने अगले दौर से पहले ट्रेनिंग भी छोड़ दिया था। इसके बाद उन्हें टूर्नामेंट से भी बाहर होना पड़ा था।

फ्रेंच ओपन के साथ एक और टूर्नामेंट से अल्काराज ने नाम लिया वापस

फ्रेंच ओपन के अलावा अल्काराज ने इटालियन ओपन (रोम मास्टर्स) से भी अपना नाम वापस ले लिया है। यह टूर्नामेंट 6 मई से 16 मई तक खेला जाएगा। इसका मतलब है कि वह इस साल के पूरे क्ले-कोर्ट सीजन के प्रमुख टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। अल्काराज ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए लिखा कि आज किए गए टेस्ट के परिणामों के बाद हमने फैसला किया है कि सबसे समझदारी वाला काम सतर्क रहना और रोम मास्टर्स के साथ रोलां गैरो में भाग न लेना है।

नोवाक जोकोविच ने खिताबी राह हुई आसान

अल्काराज के फ्रेंच ओपन से बाहर होने के बाद दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के लिए खिताबी रास्ता थोड़ा आसान हो सकता है। पिछले दो सालों में अल्कराज और सिनर दोनों ने मेजर टूर्नामेंट्स में जोकोविच को कड़ी चुनौती दी है। अब अल्कराज के बाहर होने से उनके लिए राह कुछ आसान हो सकती है। बता दें कि फ्रेंच ओपन 2026 का आयोजन 24 मई से 7 जून तक होना तय है। अब इस टूर्नामेंट में जोकोविच और सिनर का प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखने वाली बात होगी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us