• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, April 23, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया शानदार कीर्तिमान

sports_master by sports_master
April 23, 2026
in आईपीएल 2026
0
वैभव सूर्यवंशी ने बनाया शानदार कीर्तिमान

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में एक बार फिर युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से इतिहास रच दिया। राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के धाकड़ बल्लेबाज ने सिर्फ 8 रन बनाकर भी ऐसा कीर्तिमान बनाया, जिससे दिग्गज बल्लेबाज पीछे छूट गए।

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के इस युवा खिलाड़ी ने IPL 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 8 रन बनाकर IPL में सबसे तेज 500 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सूर्यवंशी ने यह उपलब्धि महज 227 गेंदों में हासिल की। वह IPL इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 250 गेंदों से कम में 500 रन पूरे किए हैं।

ग्लेन मैक्सवेल छूटे पीछे

इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के नाम था, जिन्होंने 260 गेंदों में 500 रन पूरे किए थे। वहीं, प्रियांश आर्या और वीरेंद्र सहवाग ने 280-280 गेंदों में यह आंकड़ा छुआ था, जबकि नमन धीर ने 283 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था। सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 2 रन बनाते ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।

पहले ही सीजन मचाया था धमाल

गौरतलब है कि अपने डेब्यू सीजन में ही सूर्यवंशी ने 252 रन बनाए थे और 206.56 के स्ट्राइक रेट के साथ बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड जीता था। अब 2026 में उन्होंने अपने प्रदर्शन को और ऊंचाई पर पहुंचाते हुए इस सीजन में 240 के करीब स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर सबको चौंका दिया है। महज 15 साल की उम्र में इस तरह का प्रदर्शन यह साफ करता है कि वैभव सूर्यवंशी आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम बनने की राह पर हैं।

गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में अब तक 250 से ज्यादा रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर बने हुए हैं। उनसे आगे सिर्फ हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल हैं। इस सीजन सूर्यवंशी 7 मैचों में 36.29 के औसत और 220.87 के स्ट्राइक रेट से 254 रन अब तक बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us