ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न की डेथ को 4 साल हो गए हैं। उनका निधन 2022 में हुआ था। हर्ट अटैक के चलते थाईलैंड में उनका निधन हुआ था। बता दें कि वॉर्न छुट्टियां मनाने थाईलैंड गए थे। हालांकि अब उनके बेटे जैक्सन वॉर्न ने बड़ा खुलासा किया है।
उन्होंने 2 वर्ल्ड्स कॉलाइड पॉडकास्ट पर खुलासा करते हुए बताया है कि उनके पिता की मौत शायद कॉविड वैक्सिन की वजह से हुई है। जैक्सन ने बताया कि शेन वॉर्न ने काम के सिलसिले में तीन या चार कॉविड वैक्सिन लगवाई
जैक्सन वॉर्न ने अपने बयान में क्या कहा?
मुझे लगता है कि इसमें उसका (कॉविड वैक्सिन) हाथ है। मुझे नहीं लगता कि यह कहना अब कॉन्ट्रवर्सल (विवादित) है। भले ही डैड को पहले से हेल्थ इशू थे, मुझे लगता है कि इसकी वजह से वह खुलकर सामने आ गए और यह एक ऐसी बात है जिससे मैंने हमेशा स्ट्रगल किया है।
उन्होंने आगे कहा, ‘जैसे ही मैंने फोन काटा मैंने सरकार को ब्लेम किया, मैंने कोविड और वैक्सिन को ब्लेम किया। यह मेरा पहला इम्प्रेशन था। हां, काफी लोह हर्ट अटैक से पहले मर रहे थे। लेकिन डैड ठीक थे। मुझे लगता है कि उन्बोंने तीन या चार वैक्सिन डोज ली थीं। वो लेना नहीं चाहते थे। लेकिन काम की वजह से उन्हें लेनी पड़ी। उन्हें भी दूसरों की तरह वैक्सिन लेने के लिए फोर्स किया गया।’
वो हेल्दी और खुश थे…
26 साल के जैक्सन वॉर्न ने आगे अपने पिता शेन वॉर्न को लेकर कहा कि वो खुश थे और हेल्दी थे। उन्होंने यह भी बताया कि दिग्गद शेन वॉर्न स्मोक और ड्रिंक भी करते थे। जैक्सन ने कहा, ‘उस टाइम डैड हेल्दी थे और खुश थे। वह लंबे समय के बाद इतने अच्छे नजर आ रहे थे। हां, वो स्मोक और ड्रिंक करते थे। लेकिन काफी 80 और 90 साल के लोग अभी भी मेरे डैड की तुलना में ज्यादा स्मोक और ड्रिंक करते हैं।
।


