• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

संजू सैमसन ने इस सत्र का पहला शतक बनाया

sports_master by sports_master
April 12, 2026
in आईपीएल 2026
0
संजू सैमसन का राजस्थान रॉयल्स छोड़ना हानि कारक

आईपीएल के जारी सीजन में अभी तक 18 मुकाबले खेले जा चुके हैं। सीजन का पहला शतक 18वें मैच में आया। ये कारनामा CSK के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने किया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 बॉल में अपनी सेंचुरी पूरी की। शतक लगाने के बाद संजू काफी खुश नजर आए क्योंकि इस मैच से पहले तक उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे थे और चेन्नई की टीम लगातार मैच भी हार रही थी। ऐसे में चेन्नई की वापसी के लिए संजू का फॉर्म में आना बहुत जरूरी था।

संजू सैमसन ने रवि शास्त्री को लेकर दिया मजेदार बयान

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद संजू सैमसन ने एक मजेदार बयान दिया। दरअसल संजू जब मिड इनिंग ब्रेक में ब्रॉडकास्टर्स से बात करने पहुंचे तब उन्होंने कुछ मजेदार बातें की। उन्होंने पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री को अपना लकी चार्म बताया और मजाकिया अंदाज में कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। थैंक्स टू यू रवि शास्त्री, आप मेरे लकी पर्सन लगते हैं। कृपया हर मैच में आइए सर। वहीं, अपनी फॉर्म पर बात करते हुए संजू ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो, चाहे फॉर्म कितनी भी अच्छी हो, देश के लिए जीते हुए मैचों के बाद कुछ असफलताएं मन में संदेह पैदा कर देती हैं। मैं बेसिक्स पर टिके रहना चाहता था। सोच रहा था कि क्या मुझे और आक्रामक खेलना चाहिए, लेकिन मैं अपने बेसिक्स पर अड़ा रहा और शुक्र है कि मुझे आज कामयाबी मिली।

मुश्किल पिच पर संजू ने खेली बेहतरीन पारी

पिच को लेकर संजू ने कहा कि शुरुआत में गेंद फंसकर बल्ले पर आ रही थी। जब अक्षर पटेल ने पावरप्ले में गेंदबाजी की तो गेंद रुक रही थी। लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी होती चली गई। आयुष म्हात्रे के साथ बैटिंग करने का अनुभव शानदार था। हम दोनों मिलकर बोर्ड पर जितना बड़ा स्कोर संभव हो, उतना लगाना चाहते थे. हमारी लंबी बल्लेबाजी लाइनअप है, इसलिए सही गेंदबाजों को चुनकर हम उन्हें निशाना बना रहे थे। खुशी है कि हम बड़ा स्कोर लगाने में सफल रहे।

सैमसन ने की चौकों-छक्कों की बारिश

संजू सैमसन दिल्ली के खिलाफ मैच में शुरुआत से ही लय में दिखे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 15 चौके और चार गगनचुंबी छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 205.36 का रहा। संजू के लिए यह उनके आईपीएल करियर का चौथा शतक है। इस मैच में संजू ने 52 बॉल में सेंचुरी पूरी की और यह उनके आईपीएल करियर का सबसे तेज शतक है सैमसन ने इससे पहले सनराजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के खिलाफ शतकीय पारियां खेली थीं। अब संजू आने वाले मैचों में भी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
तीन पराजय के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की पहली जीत

तीन पराजय के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की पहली जीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us