• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

मोहम्मद शमी लेकर आए हैं नया वेरिएशन, दहशत में बल्लेबाज

sports_master by sports_master
April 9, 2026
in आईपीएल 2026
0
मोहम्मद शमी लेकर आए हैं नया वेरिएशन, दहशत में बल्लेबाज

Mohammed Shami: IPL 2026 में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्लास कभी पुरानी नहीं होती। इस बार शमी ने अपनी नई ईजाद की हुई गेंद से विपक्षी बल्लेबाज को चौंका दिया, जिसका खुलासा खुद लखनऊ सुपर जायंट्स के कोचिंग स्टाफ ने किया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिन बॉलिंग कोच कार्ल क्रो ने बताया कि शमी ने मैच से कुछ दिन पहले ही गेंदबाजी कोच भरत अरुण के साथ मिलकर एक नई वैरिएशन पर काम किया था। उसी गेंद का इस्तेमाल कर उन्होंने अभिषेक शर्मा को आउट किया। यह गेंद थोड़ी धीमी और वाइड लाइन पर थी, जिससे बल्लेबाज को ड्राइव खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा और बल्ले का किनारा लगने के बाद कैच आउट हो गए।

SRH के टॉप ऑर्डर को किया ध्वस्त

शमी ने इस मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट लिए, जिसमें 18 डॉट बॉल शामिल थीं। उन्होंने ट्रेविस हेड को भी पवेलियन भेजा और सनराइजर्स हैदराबाद के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह झकझोर दिया। इस शानदार गेंदबाजी के दम पर एलएसजी ने मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया और सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। शमी ने 2025-26 घरेलू सीजन में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने कुल 68 विकेट झटके। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 16, विजय हजारे ट्रॉफी में 15 और रणजी ट्रॉफी में 37 विकेट अपने नाम किए।

टीम इंडिया में वापसी पर सवाल

इतने शानदार प्रदर्शन के बावजूद शमी को अभी तक टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है।अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने उन्हें नजरअंदाज किया है, जबकि 2027 वर्ल्ड कप को देखते हुए उनकी वापसी की मांग तेज हो रही है। कार्ल क्रो ने शमी की तारीफ करते हुए कहा कि वह उम्र के इस पड़ाव पर भी नई चीजें सीखने के लिए तैयार रहते हैं। यही मानसिकता उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है। मोहम्मद शमी ने अपनी नई गेंद से न सिर्फ बल्लेबाजों को चौंकाया, बल्कि यह भी दिखा दिया कि अनुभव और सीखने की चाह मिलकर किसी भी खिलाड़ी को और खतरनाक बना सकती है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
नीरज चोपड़ा के प्रशंसकों को थोड़ा और करना होगा इंतजार

नीरज चोपड़ा के प्रशंसकों को थोड़ा और करना होगा इंतजार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us