Virat Kohli: विराट कोहली IPL 2026 में एक बार फिर धमाल मचा रहे हैं। सीजन के पहले ही मैच में विराट कोहली ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली। अब विराट कोहली 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच की तैयारी में जुटे हैं। इस मैच से पहले विराट कोहली का एक बड़ा बयान आया है, जिसमें उन्होंने उन आलोचकों को करारा जवाब दिया है, जो उन्हें अक्सर ट्रोल करते रहते हैं।
विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल, विराट कोहली जब से लंदन शिफ्ट हुए हैं, तो सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ओवरसीज प्लेयर कहकर ट्रोल करते रहते हैं, जिस पर अब किंग कोहली ने चुप्पी तोड़ते हुए मजेदार अंदाज में जवाब दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सीजन के पहले ही मैच में मैच जिताऊ पारी खेलने वाले कोहली ने साफ कहा कि उन्हें नहीं पता लोग ऐसा क्यों कह रहे हैं। आप ओवरसीज खिलाड़ियों से पूछिए। वह ओवरसीज प्लेयर नहीं हैं… क्या वह ओवरसीज प्लेयर हैं? उनका यह जवाब अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कोहली पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ लंदन में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं। वह भारत में लगातार मिलने वाली लाइमलाइट से दूर रहने के लिए ऐसा कर रहे हैं और बड़े टूर्नामेंट्स से पहले ही भारत लौटते हैं। हालांकि, इस बदलाव का उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा है, जिसका सबूत उन्होंने IPL 2026 के पहले ही मैच में दे दिया।


