• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, April 18, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

विराट कोहली बने एशिया के किंग

sports_master by sports_master
March 29, 2026
in आईपीएल 2026
0
विराट कोहली बने एशिया के किंग

बेंगलुरु। आईपीएल 2026 के पहले मैच में RCB के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 69 रन की पारी खेली। इस पारी के साथ ही विराट ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। विराट अब एशियाई बल्लेबाज के तौर पर टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के दिग्गज शोएब मलिक का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले टी20 क्रिकेट में एशियाई बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शोएब मलिक के नाम था।

विराट कोहली ने शोएब मलिक को छोड़ा पीछे

विराट कोहली आईपीएल 2026 के पहले मैच से पहले टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे एशियाई बल्लेबाज थे। लेकिन हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान ही वे एशियाई बल्लेबाज के तौर पर टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। जैसे ही इस मैच में विराट ने 29 रन का आंकड़ा पार किया, उन्होंने शोएब मलिक को पीछे छोड़ दिया। शोएब मलिक ने अपने टी20 करियर में 13571 रन बनाए थे। वहीं, विराट कोहली इस मैच से पहले 13543 रन बना चुके थे। अब वह इस फॉर्मेट में 13612 रन बना चुके हैं। इस तरह शोएब मलिक अब दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

विराट कोहली का नाम छठे नंबर पर

विराट कोहली टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ओवरऑल छठे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में सबसे टॉप पर क्रिस गेल का नाम है। उसके बाद कायरन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स, डेविड वॉर्नर और जोस बटलर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। गेल ने 14562, पोलार्ड ने 14482, हेल्स ने 14449, वॉर्नर ने 14063 और बटलर ने 13845 रन बनाए हैं। विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में भी पहुंच सकते हैं। कोहली ने इस मैच में 38 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 69 रनों की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 181.58 का था।

विराट ने इस खास रिकॉर्ड को भी किया अपने नाम

इस मैच में विराट ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। विराट अब आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 प्लस रनों की पारी जीत में जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने 42वीं बार 50 से ज्यादा रन आईपीएल में टीम की जीत में बनाए हैं। 41 बार ये कमाल डेविड वॉर्नर ने किया था। विराट कोहली को वॉर्नर से ज्यादा इनिंग बेशक खेलनी पड़ी मगर उन्होंने अब उस मामले में वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया है। वॉर्नर ने 79 पारियों में 41 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए थे। वहीं विराट कोहली ने 126वीं पारी में ये कारनामा किया।

IPL में सबसे सफल 50+ स्कोर (पारियां)

  • 42 – विराट कोहली (126)*
  • 41 – डेविड वॉर्नर (79)
  • 34 – शिखर धवन (111)
  • 32 – रोहित शर्मा (139)
  • 28 – एबी डिविलियर्स (74)
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
सच कहूं तो मुझे इसमें मजा आया, इशान किशन ने यह क्या कह दिया???

सच कहूं तो मुझे इसमें मजा आया, इशान किशन ने यह क्या कह दिया???

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us