MS Dhoni Video: IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग कैंप से कई तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं। इस कड़ी में पूर्व कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह टीम के युवा विकेटकीपर के साथ वक्त बिताते हुए नजर आ रहे हैं।
एमएस धोनी आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई की टीम का हिस्सा हैं, लेकिन इस सीजन वह कितने मैच खेलेंगे इसको लेकर कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट में ये कहा जा रहा है कि एमएस इस सीजन ज्यादतर मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे।
एमएस धोनी ने प्रैक्टिस सेशन में युवा विकेटकीपर के साथ बिताया वक्त
चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें धोनी प्रैक्टिस सेशन के दौरान अपने ही टीम के दो युवा विकेटकीपर को ट्रेनिंग देते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी ने CSK के कार्तिक शर्मा और उर्विल पटेल के साथ ट्रेनिंग में लंबा वक्त बिताया। इस दौरान ये दोनों खिलाड़ी धोनी की बातों ध्यान से सुनते हुए नजर आ रहे हैं। कार्तिक शर्मा और उर्विल पटेल दोनों ही विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। दोनों ही अपने तेज-तर्रार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। अब देखना ये होगा कि शुरुआती मैच में इन्हें प्लेइंग XI में खेलने का मौका मिलता है या नहीं।


