• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

संजू सैमसन का राजस्थान रॉयल्स छोड़ना हानि कारक

sports_master by sports_master
March 19, 2026
in क्रिकेट
0
संजू सैमसन का राजस्थान रॉयल्स छोड़ना हानि कारक

जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में सभी 10 टीमों के स्क्वाड में पिछले सीजन के मुकाबले अधिक बदलाव तो देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन एक चेंज जिसपर सभी की नजरें रहने वाली हैं वह संजू सैमसन का चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलना।

आईपीएल के पिछले सीजन तक राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तानी करने वाले संजू सैमसन को इस बार प्लेयर ट्रेडिंग नियमों के अनुसार राजस्थान ने सीएसके को उन्हें ट्रेड कर दिया। अब इसी को लेकर साउथ अफ्रीकी टीम के दिग्गज पूर्व खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने इसे राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ा नुकसान बताया है।

राजस्थान का नाम सुनते ही संजू का चेहरा आता है सामने

फाफ डु प्लेसिस ने जियो हॉटस्टार के साथ बात करते हुए राजस्थान रॉयल्स को लेकर बात करते हुए कहा कि अगर हम आईपीएल टीमों को देखें तो अधिकतर टीमों के पास एक ऐसा खिलाड़ी जरूर है जो उनके लिए पिछले काफी समय से खेल रहा है। इसमें रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली का नाम शामिल है, जिनकी टीमों का नाम लेते ही उनका चेहरा सबसे पहले सामने आता है। वहीं इसी तरह संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स टीम का चेहरा थे, जिनके जाने से फ्रेंचाइजी को नुकसान होगा। संजू सैमसन भले ही नई जनरेशन के खिलाड़ी हैं लेकिन वह उस फ्रेंचाइजी का चेहरा बन गए थे। इसलिए मुझे लगता है कि संजू के जाने से टीम के फैंस को जोड़े रखना आसान नहीं रहने वाला है।

यशस्वी जायसवाल पर बढ़ेगा दबाव

राजस्थान रॉयल्स को लेकर फाफ डु प्लेसिस ने आगे कहा कि संजू सैमसन के जाने के बाद इसका सबसे ज्यादा दबाव यशस्वी जायसवाल पर पड़ेगा, जो उनकी मौजूदगी में अपना स्वाभाविक खेल खेलते थे, लेकिन अब उनके लिए ऐसा करना आसान काम नहीं रहने वाला है। अब यशस्वी को अधिक जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा जो उनके लिए आसान काम नहीं रहने वाला है। राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन के जाने के बाद अब रियान पराग को टीम का नया कप्तान बनाया है, जिसमें उनके नेतृत्व में टीम 30 मार्च को पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी के मैदान पर खेलेगी

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
क्या  बेंगलुरु अपना खिताब बचा पाएगी ?

क्या बेंगलुरु अपना खिताब बचा पाएगी ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us