• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, April 18, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

किसी ने फिक्सिंग तो किसी ने सेलेक्टर्स से ले लिया पंगा, विवादों ने बर्बाद किया इन 5 क्रिकेटरों का करियर

sports_master by sports_master
March 17, 2026
in क्रिकेट
0
किसी ने फिक्सिंग तो किसी ने सेलेक्टर्स से ले लिया पंगा, विवादों ने बर्बाद किया इन 5 क्रिकेटरों का करियर

Sports desk.क्रिकेट की दुनिया में अक्सर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से शिखर तक पहुंचते हैं लेकिन कभी-कभी मैदान के बाहर के विवाद या अनुशासनहीनता उनके शानदार करियर पर विराम लगा देती है। ऐसे में इन खिलाड़ियों के अच्छे खासे करियर को ये खुद ही बर्बाद कर लेते हैं। ऐसे ही 5 खिलाड़ियों की बात हम आगे इस रिपोर्ट में करने वाले हैं।

पीटरसन: ईसीबी से टकराव

केविन पीटरसन: ईसीबी से टकराव

पीटरसन इंग्लैंड के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक थे, लेकिन उनका करियर विवादों से घिरा रहा। 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान विपक्षी टीम को अपने ही कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के बारे में अपमानजनक मैसेज भेजने के आरोप ने उनकी छवि बिगाड़ दी। कोच और बोर्ड के साथ उनके खराब रिश्तों के चलते उन्हें 2014 में टीम से बाहर कर दिया गया जिसके बाद वह कभी वापसी नहीं कर सके।

एस श्रीसंत: स्पॉट फिक्सिंग का साया

एस श्रीसंत: स्पॉट फिक्सिंग का साया

2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे श्रीसंत का करियर 2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में फंसने के बाद पूरी तरह बदल गया। दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तारी और बीसीसीआई द्वारा लगाए गए आजीवन प्रतिबंध ने उनके चरम पर चल रहे करियर को खत्म कर दिया। हालांकि सालों बाद उनका प्रतिबंध हटा लिया गया लेकिन तब तक वह अपनी लय और उम्र खो चुके थे।

अंबाती रायुडू: चयनकर्ताओं से विवाद

अंबाती रायुडू: चयनकर्ताओं से विवाद

रायुडू का करियर उनकी प्रतिभा से ज्यादा उनके गुस्से और विवादों के लिए चर्चा में रहा। 2019 वर्ल्ड कप टीम में चयन न होने पर उन्होंने चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के ‘3D प्लेयर’ वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया था कि उन्होंने वर्ल्ड कप देखने के लिए ‘3D चश्मा’ ऑर्डर किया है। इस कड़वाहट और बोर्ड के साथ तनाव के कारण उन्होंने जल्दबाजी में संन्यास का ऐलान कर दिया।

मोहम्मद आमिर: फिक्सिंग और मैनेजमेंट से जंग

मोहम्मद आमिर: फिक्सिंग और मैनेजमेंट से जंग

लॉर्ड्स टेस्ट में जानबूझकर नो-बॉल फेंकने के कारण आमिर को जेल की सजा और 5 साल का बैन झेलना पड़ा। वापसी के बाद भी वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के कोच और मैनेजमेंट के साथ तालमेल नहीं बिठा पाए। उन्होंने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

एंड्रयू साइमंड्स: अनुशासन की कमी

एंड्रयू साइमंड्स: अनुशासन की कमी

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज साइमंड्स का करियर मंकीगेट विवाद के बाद ढलान पर आ गया। टीम मीटिंग्स में न आना, शराब पीकर प्रैक्टिस पर पहुंचना और बोर्ड के नियमों का उल्लंघन करना उनके लिए भारी पड़ा। 2009 में टी-20 वर्ल्ड कप से पहले घर भेजे जाने के बाद उनका करियर लगभग खत्म हो गया।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
और अब होने लगी वन डे विश्व कप की चर्चा

और अब होने लगी वन डे विश्व कप की चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us