• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

युवराज सिंह से पहले भी लग चुके हैं छह बॉल पर छह छक्के

sports_master by sports_master
March 16, 2026
in क्रिकेट
0
युवराज सिंह से पहले भी लग चुके हैं छह बॉल पर छह छक्के

खेल डेस्क । युवराज सिंह ने जब छह बॉल पर छह छक्के लगाए थे, तब क्रिकेट जगत में तहलका मच गया था। युवराज सिंह ने ये काम टी20 विश्व कप 2007 में किया था। ये पहला टी20 विश्व कप था। युवराज ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर की छह बॉल पर छह छक्के ठोक ​दिए थे। हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में वे ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज नहीं थे। युवराज सिंह ने पहले ये काम किसने किया था और कब हुआ था। चलिए आपको बताते हैं। 

हर्षल गिब्स ने सबसे पहले ठोके थे इंटरनेशनल क्रिकेट में छह बॉल पर छठ छक्के

क्रिकेट की दुनिया छह बॉल पर छह छक्के कई बार लगे हैं, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में इसका आगाज साल 2007 में ही हुआ था। साउथ अफ्रीका के धाकड़ और विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार हर्षल गिब्स ने ये काम किया था। हर्षल गिब्स का ये कारनामा इसलिए और भी ज्यादा अहम हो जाता है, क्योंकि उन्होंने ये काम वनडे विश्व कप के दौरान किया था। वे तारीख 15 मार्च 2007 की थी। वनडे विश्व कप में साउ​थ अफ्रीका और नीदरलैंड्स के ​बीच मुकाबला हुआ। ये मैच वेस्टइंडीज के सेंट कीट्स में हो रहा था।

गिब्स के बाद युवराज सिंह ने टी20 इंटरनेशनल में किया अनोखा कारनामा

हर्षल गिब्स ने नीदरलैंड्स के लेग स्पिन डान वैन बुंगे के एक ओवर में छह छक्के लगाने का काम किया था। ये कारनामा पारी के 30वें ओवर में किया। इसके बाद उसी साल यानी 2007 में ही भारत के युवराज सिंह ने टी20 विश्व कप में छह बॉल पर छह छक्के लगा दिए थे। इस तरह से इंटरनेशनल क्रिकेट में छह बॉल पर छह छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज हर्षल गिब्स थे और उसके बाद युवराज सिंह का नाम आता है। उसके बाद से लेकर अब तक कई बल्लेबाज ये काम कर चुके हैं।

आज पूरे हो गए हैं इस कमाल को 19 साल 

दरअसल ये छह बॉल पर छह छक्कों की बात आपको हमने इसलिए बताई है, क्योंकि आज इस ऐतिहासिक कारनामे की सालगिरह है। आज से ठीक 19 साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया अध्याय लिखा गया था। खास बात ये है कि जो काम पहली बार साल 2007 में हुआ, वो उसी साल दो बार हो गया और वो भी आईसीसी विश्व कप के दौरान। यहां हम आपको उन प्लेयर्स की लिस्ट भी दे रहे हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में ये काम किया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में छह बॉल पर छह छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 

हर्षल गिब्स    :    द. अफ्रीका : 2007 : ODI

युवराज सिंह :      भारत :        2007  : T20I

कीरोन पोलार्ड :   वेस्टइंडीज :  2021 :  T20I

जसकरण मल्होत्रा : USA :     2021     ODI

दीपेंद्र सिंह ऐरी नेपाल 2024        T20

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
सूर्यकुमार यादव को टेस्ट क्रिकेट में वापसी की चाहत

सूर्यकुमार यादव को टेस्ट क्रिकेट में वापसी की चाहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us