• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, April 18, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

बधाई / सूर्यकुमार यादव के इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 साल पूरे

sports_master by sports_master
March 14, 2026
in क्रिकेट
0
T20 रैंकिंग में टीमइंडिया टॉप पर

मुंबई। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद से सूर्या ब्रेक पर हैं और अब कुछ दिनों में आईपीएल 2026 की तैयारी शुरू करेंगे। इस बीच सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर 14 मार्च को एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल सूर्या ने इंटरनेशनल क्रिकेट में आज अपने 5 साल पूरे कर लिए हैं। इस वीडियो में उन्होंने 5 साल के इंटरनेशनल जर्नी को लेकर बात की है।

सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

सूर्यकुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अब तक के सफर के लिए आभार व्यक्त किया है। सूर्यकुमार ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि पांच साल पहले एक सपना हकीकत में बदल गया। भारत की जर्सी पहनना एक ऐसा अहसास है जिसे मैं आज भी शब्दों में पूरी तरह बयां नहीं कर सकता टीम के लिए, हम आगे और भी कई यादगार पल बनाएंगे। आपको बता दें कि सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में कैसा रहा है सूर्या का प्रदर्शन

इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के बाद से सूर्यकुमार यादव ने अब तक कुल 37 वनडे, 113 T20I और सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है। इस दौरान उन्होंने वनडे में 773, T20I में 3272 और टेस्ट में आठ रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में भारत को तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब दिलाया था। बतौर कप्तान सूर्या के आंकड़ों की बात करें तो वहां उन्होंने 52 T20I मैचों में कप्तानी की है, जिनमें से उन्होंने 40 मैच जीते हैं, जबकि सिर्फ 8 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। भारत के T20I कप्तान के तौर पर, उनका जीत का प्रतिशत 76.94 है।

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्या न टीम इंडिया के फैंस को कहा धन्यवाद

टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद बीसीसीआई ने भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें कप्तान सूर्या फैंस को धन्यवाद कहते हुए नजर आ रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि मेरे प्यारे टीम इंडिया के फैंस। आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया। आपका सपोर्ट और आशीर्वाद है तो ही हम हैं। ये वर्ल्ड कप ट्रॉफी पूरे भारत की है। हम जीते तो सिर्फ हमारा नहीं, उन बच्चों का सपना था जो रात-रात भर जागकर मैच देखते हैं। हम पर भरोसा बनाए रखने के लिए शुक्रिया। ट्रॉफी घर आ गई है।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
राहुल द्रविड़, मिताली राज और रॉजर बिन्नी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

राहुल द्रविड़, मिताली राज और रॉजर बिन्नी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us