• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, April 18, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

कौन है 21 साल के क्रिकेट के सितारे, जिन पर लगी जमकर बोली

sports_master by sports_master
March 13, 2026
in क्रिकेट
0
कौन है 21 साल के क्रिकेट के सितारे, जिन पर लगी जमकर बोली

लंदन।इंग्लैंड की फेमस क्रिकेट लीग ‘द हंड्रेड’ के ऑक्शन में 21 साल के जेम्स कोल्स ने इतिहास रच दिया है। लंदन स्पिरिट की फ्रेंचाइजी ने ससेक्स के इस युवा ऑलराउंडर को खरीदने के लिए ऑक्शन में करीब 4.8 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। द हंड्रेड में सबसे महंगा खिलाड़ी बनने के बाद क्रिकेट जगत में इस वक्त जेम्स कोल्स को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

ऐसे में फैंस इस वक्त ये जानना आखिर ये जेम्स कोल्स हैं कौन और उनका प्रदर्शन अभी तक घरेलू क्रिकेट में कैसा रहा है। बता दें कि सिर्फ16 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले कोल्स इस ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर सामने आए हैं।

16 साल की उम्र में जेम्स कोल्स ने किया था फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू

इंग्लैंड के बकिंघमशायर में जन्मे जेम्स कोल्स की गिनती इंग्लैंड के उभरते हुए युवा ऑलराउंडर्स में की जाती है। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और साथ ही स्लो लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। कोल्स ने अपने करियर की शुरुआत ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब के यूथ सिस्टम से की थी। उन्होंने साल 2020 में सिर्फ 16 साल की उम्र में ससेक्स के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। उसके बाद से वह लगातार घरेलू क्रिकेट और टी20 लीग में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और ऐसे में सेलेक्टर्स की नजरें उन पर बनी हुई थी।

SA20 में भी खेल चुके हैं James Coles

फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी कोल्स ने दमदार प्रदर्शन करके अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने SA20 लीग में पीछले सीजन सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए खेलते हुए 5 पारियों में 170.78 के स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए। वहीं बॉलिंग करते हुए उन्होंने 5 विकेट भी चटकाए थे। इसके अलावा वह इंग्लैंड अंडर-19 टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं और आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी खेल चुके हैं। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी के दम पर कोल्स ने क्रिकेट जगत में अपनी नई पहचान बना ली है।

द हंड्रेड में सदर्न ब्रेव के लिए खेल चुके हैं कोल्स

टी20 फॉर्मेट में जेम्स कोल्स के प्रदर्शन को लेकर बात करें तो वह अब तक 67 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 28.63 की औसत और 148.23 के स्ट्राइक रेट से 1260 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 26.00 की औसत से 50 विकेट भी अपने नाम किए हैं। इससे पहले वह द हंड्रेड में वह सदर्न ब्रेव की टीम का हिस्सा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अभी तक 16 मैच खेले हैं और वहां वह 168 रन बना चुके हैं। वहीं गेंदबाजी में 6 विकेट भी हासिल कर चुके हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
उस रात हारने के बाद खूब रोया

उस रात हारने के बाद खूब रोया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us