• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, April 18, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

फैसला करने में लगा सिर्फ 3 सेकंड

sports_master by sports_master
March 13, 2026
in क्रिकेट
0
फैसला करने में लगा सिर्फ 3 सेकंड

नई दिल्ली।IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी नितीश राणा ने एक बड़ा खुलासा किया है। राणा ने बताया कि उन्होंने किसके कहने पर आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी को ज्वाइन किया था। वो इंसान कोई और नहीं भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से साझा किए गए वीडियो में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है। दिल्ली की टीम इस सीजन अपना पहला मैच लखनऊ से 1 अप्रैल को खेलेगी।

किसके कहने पर नितीश राणा ने ज्वाइन किया दिल्ली कैपिटल्स?

DC द्वारा शेयर किए गए वीडियो में नितीश राणा ने कहा कि एक ही बंदा था जिससे मैंने पुछा था कि मुझे डीसी ज्वाइन करना चाहिए या नहीं, वो ऋषभ ही था। क्योंकि वह इस फ्रेंचाइजी के लिए बहुत खेला है और टीम की कप्तानी भी की है। वह टीम की सभी अंदरूनी बातें जानता था। मुझे उस दौरान लगा कि यही सही बंदा है जिससे मैं पुछ सकता हूं कि मैं अपने जीवन में जो निर्णय लेने जा रहा हूं वो सही है या नहीं. क्योंकि वह भी मुझे अच्छी तरह से जानता है।

दिल्ली कैपिटल्स ने शेयर किया वीडियो

राणा ने इस वीडियो में आगे कहा कि उसने तीन सेकंड में अपना जवाब दे दिया था। इससे बेस्ट तुम्हारे लिए कुछ अच्छा नहीं हो सकता है। बस चुपचाप हां बोल दो। मुझे उनके द्वारा कहे गए हर एक शब्द याद है कि उसने बस तीन सेकंड लिया था। उसके बाद मैंने फिर इस मसले पर कभी बातचीत नहीं की। उसका वो बोलना की काफी था, जिसके बाद मैंने डीसी में शामिल होने का फैसला किया। नितीश राणा आगामी आईपीएल सीजन में अक्षर पटेल की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे।

आईपीएल में अब तक कैसा रहा है नितीश राणा का प्रदर्शन?

नितीश राणा के आईपीएल करियर को लेकर बात करें तो उन्होंने 2016 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलकर अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उसके बाद वह कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम का भी हिस्सा रहे। अब इस सीजन वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए खेलते हुए दिखेंगे। नितीश राणा अब तक आईपीएल में 118 मैच खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 112 पारियों में 27.97 के औसत से 2853 रन बनाए हैं। इस लीग में उनके नाम 20 अर्धशतक दर्ज हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
कौन है 21 साल के क्रिकेट के सितारे, जिन पर लगी जमकर बोली

कौन है 21 साल के क्रिकेट के सितारे, जिन पर लगी जमकर बोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us