नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत के खिलाफ सुपर-8 का मुकाबला खेला था, जिसमें उन्हें 5 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ विंडीज टीम का सफर इस मेगा इवेंट में खत्म हो गया, जिसमें वह नॉकआउट मुकाबलों के लिए अपनी जगह को पक्का करने में कामयाब नहीं हो सकी। वेस्टइंडीज टीम इसके बाद अब तक अपने घर के लिए रवाना नहीं हो सकी है, जिसमें वह अभी भी भारत में ही।
इसकी सबसे बड़ी वजह ईरान-इजरायल युद्ध है। वहीं अब विंडीज टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने घर वापस जाने के लिए मदद की गुहार लगाई है।
मैं बस घर जाना चाहता हूं
ईरान-इजराइल के बीच जारी युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में कई देशों ने अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है। इस वजह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए आई वेस्टइंडीज की टीम टूर्नामेंट में अपना सफर खत्म होने के बाद भी अब तक वापस नहीं लौट सकी है। इसी बीच विंडीज टीम के हेड कोच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो पोस्ट किए जिसमें उन्होंने पहले पोस्ट में लिखा कि मैं बस घर जाना चाहता हूं। वहीं इसके बाद सैमी ने एक और पोस्ट किया और उसमें उन्होंने लिखा कि कम से कम एक अपडेट तो दे दीजिए। आज कल या फिर अगले हफ्ते। पांच दिन हो गए हैं।


