• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

टीम इंडिया का एक्स फैक्टर कौन होगा ?

sports_master by sports_master
March 4, 2026
in टी-20 वर्ल्ड कप
0
टीम इंडिया का एक्स फैक्टर कौन होगा ?

मुंबई।T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में कौन सी 2 टीमें जगह बनाएंगी, उस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड में से कोई एक सबसे पहले फाइनल का टिकट हासिल करेगा।

वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच टक्कर होगी। 5 मार्च को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान देते हुए भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अहम खिलाड़ी बताया है।

बुमराह पर टिकी होंगी उम्मीदें

कैफ का मानना है कि सेमीफाइनल में बुमराह की भूमिका निर्णायक साबित हो सकती है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में सबसे बड़े फैक्टर होंगे। बुमराह के चार ओवर निर्णायक होंगे। आंकड़े भी बुमराह के पक्ष में नजर आते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अब तक 5 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें 9 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका औसत 9.11 और इकोनॉमी 5.34 रहा है, जो उनकी काबिलियत को दर्शाता है।

वानखेड़े की पिच कर सकती है हैरान

मोहम्मद कैफ ने मुकाबले से पहले वानखेड़े की पिच को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उनका मानना है कि अब यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने की पारंपरिक सोच बदल सकती है और दूसरी पारी में ओस का असर उतना नहीं दिख सकता।

उन्होंने कहा कि यह एक अलग पिच है। वानखेड़े की पिच थोड़ी बदल गई है। आमतौर पर लोग मानते हैं कि अगर आप वानखेड़े में टॉस जीतते हैं तो पहले गेंदबाजी करनी चाहिए क्योंकि लाइट्स में कुछ ओस आती है, जिससे लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है। लेकिन यह वानखेड़े की पिच ईडन गार्डन से काफी अलग है। ईडन गार्डन्स में हमने देखा कि जब ओस आई तो उसका मैच पर साफ असर पड़ा। बाद में बल्लेबाजी आसान हो गई थी। लेकिन वानखेड़े में ऐसा जरूरी नहीं है। हाल के कुछ मैचों में हमने ये देखा है। यहां तक कि इंग्लैंड भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 180 रन का पीछा करते हुए फंस गई थी।

कैफ के बयान से लग रहा है कि कि भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल में वानखेड़े की पिच का मिजाज भी अहम भूमिका निभाएगा। ऐसे में बुमराह के चार ओवर काफी अहम होंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि बुमराह समेत सभी भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
टीम इंडिया के पास आज इतिहास रचने का मौका

टीम इंडिया के पास आज इतिहास रचने का मौका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us