• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें बढ़ी

sports_master by sports_master
February 28, 2026
in टी-20 वर्ल्ड कप
0
इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें बढ़ी

England vs New Zealand T20 WC: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम करने के साथ पाकिस्तान को उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को थोड़ा जिंदा रखा हुआ है।

 इस मैच में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, जिसके बाद कीवी टीम 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही। न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी में ग्लेन फिलिप्स ने 39 जबकि टिम सीफर्ट ने 35 रनों की अहम पारी खेली। इसके अलावा फिन एलन के बल्ले से 29 रनों की पारी देखने को मिली। इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी में आदिल रशीद, विल जैक्स और रेहान अहमद 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहे, इसके अलावा लियम डॉसन भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे।

इंग्लैंड की टीम जब इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत काफी खराब देखने को मिली जिसमें उन्होंने 2 के स्कोर तक अपने शुरुआती दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हैरी ब्रूक और जैकब बेथल ने पारी को संभालने का प्रयास किया लेकिन वह भी कुछ खास नहीं कर सके। इंग्लैंड की टीम ने 100 के स्कोर तक अपनी आधी टीम को गंवा दिया था। यहां से विल जैक्स ने एक छोर से पारी को संभाले रखा और टीम को जीत की तरफ से लेकर जाने का प्रयास किया जिसमें उन्हें रेहान अहमद का साथ मिला। जैक्स और रेहान के बीच में 7वें विकेट के लिए 16 गेंदों में 44 रनों की साझेदारी ने इंग्लैंड को इस मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। जैक्स ने इस मैच में 18 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली तो वहीं रेहान के बल्ले से 7 गेंदों में 19 रनों की पारी देखने को मिली। न्यूजीलैंड के लिए इस मैच में गेंदबाजी में रचिन रवींद्र ने तीन जबकि मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्युसन और ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 विकेट हासिल किया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
विल जैक्स ने की शेन वॉटसन के रिकॉर्ड की बराबरी

विल जैक्स ने की शेन वॉटसन के रिकॉर्ड की बराबरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us