अहमदाबाद।टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का ग्रुप स्टेज में तो शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, लेकिन सुपर-8 के पहले ही मैच में टीम इंडिया को 76 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते अब सेमीफाइनल में पहुंचने का राह काफी कठिन हो गई है।
टीम इंडिया का सामना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका की टीम से सुपर-8 के पहले मैच में था, जिसमें उन्हें 188 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन भारतीय टीम इस मैच में 18.5 ओवर्स में 111 रन बनाकर सिमट गई। इस हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव का बयान भी सामने आया जिसमें उन्होंने खराब बल्लेबाजी को सबसे बड़ा कारण बताया।
हमने पावरप्ले में बहुत सारे विकेट गंवा दिए
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में मिली हार के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए बयान में कहा कि मुझे लगता है कि हमने इस मैच में शुरुआत अच्छी की थी, जिसमें हमारे गेंदबाजों ने अच्छी बॉलिंग की जब अफ्रीका ने 21 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद जिस से उन्होंने 7 से 15 ओवर्स के बीच में बल्लेबाजी की मुझे लगता है उन्होंने बहुत अच्छी बैटिंग की और फिर आखिर में हम गेम में वापस आ गए। अगर हम देखें तो हमने गेंदबाजी में काफी बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं टारगेट का पीछा करने में हम और बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे। मैं ये कहना चाहता हूं कि कभी-कभी आपको सोचना पड़ता है, अगर आप 180 से 185 के स्कोर का पीछा कर रहे हैं। ऐसे में आप पावरप्ले में मुकाबला नहीं जीत सकते लेकिन गंवा जरूर सकते हैं।
हम मजबूती के साथ वापसी करेंगे
टीम इंडिया को इस मैच में मिली हार के बाद उनके लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता जरूर थोड़ा कठिन हो गया है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव ने इसको लेकर कहा कि हम इस हार सीखेंगे और आराम से बैठकर बात करेंगे ताकि मजबूती से वापसी कर सके। उम्मीद है कि अगले आने वाले मैचों में हम अच्छी बैटिंग, अच्छी बॉलिंग और अच्छी फील्डिंग करेंगे, बस इतना ही। हम इसे सिंपल रखने की कोशिश करेंगे, वैसा ही क्रिकेट खेलेंगे जैसा हम खेलना चाहते हैं और कुछ भी नहीं बदलेगा। मुझे लगता है कि हम मजबूती से वापसी करेंगे।


