• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

t20 वर्ल्ड कप /पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत

sports_master by sports_master
February 11, 2026
in Uncategorized, क्रिकेट
0
t20 वर्ल्ड कप /पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत

T20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच धीरे-धीरे बढ़ते जा रहा है। 10 फरवरी को इस टूर्नामेंट में कुल 3 मैच खेले गए। ये तीनों ही मुकाबला लगभग एकतरफा रहा दिन के पहले मैच में नीदरलैंड्स ने नामीबिया को 7 विकेट से हराया। वहीं दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से मात दी। वहीं आज के दिन का तीसरा मैच पाकिस्तान और यूएसए के बीच खेला गया, जहां पाकिस्तान ने 32 रनों से मुकाबला अपने नाम किया।

इस वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स, यूएई और यूएसए की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। इन टीमों को अभी भी पहले विकेट की तलाश है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम ने लगातार दो मैच जीत लिए हैं।

नीदरलैंड्स के लिए बास डी लीड ने किया शानदार प्रदर्शन

नई दिल्ली।आज के दिन के पहले मैच की बात करें तो वहां टॉस जीतकर नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले नामीबिया को बल्लेबाजी करने के लिए भेजा। पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। नीदरलैंड्स की तरफ से बास लीडे ने तीन ओवर में 20 रन देकर दो और लोगान वान बीक ने तीन ओवर में 13 रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में नीदरलैंड्स की टीम ने बास डी लीडे के 48 गेंद में नाबाद 72 रन की पारी के दम पर 18 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया । बास लीडे ने अपनी पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए। उन्हें अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

न्यूजीलैंड ने तूफानी अंदाज में हासिल किया टारगेट

चेन्नई। जीलैंड के खिलाफ मैच में यूएई ने बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। यूएई की तरफ से कप्तान मोहम्मद वसीम (नाबाद 66) और अलीशाह शराफू (55) ने अर्धशतक लगाया। उन दोनों की अच्छी पारियों के बदौलत उनकी टीम लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। जवाब में न्यूजीलैंड ने महज 15.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 175 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीत लिया। न्यूजीलैंड की यह लगातार दूसरी जीत है। टीम ने इससे पहले अफगानिस्तान को हराया था। सिफर्ट ने 42 गेंद पारी में 12 चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 89 रन बनाए। वहीं एलन ने 50 गेंद में  पांच छक्के और इतने ही चौके की मदद से 84 रन बनाए।

पाकिस्तान ने यूएसए से लिया पिछले हार का बदला

कोलंबो।यूएसए के खिलाफ मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान (73 रन) के अर्धशतक के बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा के अलावा बाबर और शादाब ने अच्छी पारियां खेली थी। इसके जवाब में अमेरिका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 158 रन ही बना सकी। इसके साथ ही पाकिस्तान ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका से मिली हार का बदला भी ले लिया है। इस हार के साथ अमेरिका का सफर इस वर्ल्ड कप में लगभग खत्म हो गया है। पाकिस्तान दो जीत के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गया है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
ट्वेंटी 20 वर्ल्ड कप में बुधवार को रोचक मुकाबले

ट्वेंटी 20 वर्ल्ड कप में बुधवार को रोचक मुकाबले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us