• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, April 20, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

वर्ल्ड कप | भारतीय मूल के खिलाड़ी कई देशों का प्रतिनिधित्व करेंगे

sports_master by sports_master
February 3, 2026
in क्रिकेट
0
वर्ल्ड कप | भारतीय मूल के खिलाड़ी कई देशों का प्रतिनिधित्व करेंगे

T20 World Cup 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है। टूर्नामेंट की 20 टीमों में ऐसे भारतीयों की भरमार है, जिनका सपना टीम ब्लू की जर्सी में भारत के लिए क्रिकेट खेलना था। लेकिन वह आगामी टी20 वर्ल्ड कप में विदेशी टीमों के लिए खेलते हुए दिखेंगे।

भारतीय मूल के करीब 40 खिलाड़ी अलग-अलग रंगों की जर्सी पहनकर मैदान में उतरेंगे। इस वर्ल्ड कप के लिए कनाडा के स्क्वॉड में सबसे ज्यादा 11 भारतीय मूल के प्लेयर्स मौजूद हैं। कनाडा के बाद सबसे ज्यादा भारतीय मूल के खिलाड़ी अमेरिका के पास हैं, उनकी टीम में 9 खिलाड़ी भारतीय मूल के हैं। वहीं ओमान और UAE की टीम में 7-7 खिलाड़ी ऐसे हैं जो भारतीय मूल के हैं। इनके अलावा न्यूजीलैंड में दो और साउथ अफ्रीका में एक खिलाड़ी भारतीय मूल का है। इस बीच हम आपको कुछ ऐसे भारतीय मूल के प्लेयर्स के बारे में बताएंगे जिनपर इस टूर्नामेंट के दौरान सभी की नजरें होंगी।

सौरभ नेत्रवलकर खेल टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बिखेर चुके हैं जलवा

सबसे पहले हम बात करेंगे अमेरिका के सौरभ नेत्रवालकर की। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सौरभ ने बेहतरीन गेंदबाजी करके सुर्खियां बटोरी थी। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पिछले वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी से हर किसी को प्रभावित किया था। उस वर्ल्ड कप में उन्होंने भारत के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली का विकेट अपने नाम किया था। विराट और रोहित को आउट करने के बाद उनकी पॉपुलरिटी काफी बढ़ गई थी। नेत्रवलकर पेशे से सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल हैं। उन्होंने उस वर्ल्ड कप के बात बताया था कि क्रिकेट खेलने का सपना पूरा करने के लिए उन्हें ऑफिस से छुट्टी लेनी पड़ती है। इसके बावजूद उन्होंने क्रिकेट के पैशन को खत्म नहीं होने दिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर सौरभ नेत्रवलकर गेंदबाजी से जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे।

इटली के लिए खेलते हुए दिखेंगे जसप्रीत सिंह

इटली की टीम भी इस वर्ल्ड कप में खेलती हुई नजर आएगी। उनके टीम में एक खिलाड़ी है जसप्रीत सिंह, जो भारतीय मूल के हैं। इटली ने पहली बार वर्ल्ड कप में अपनी जगह बनाई है। जसप्रीत ने इटली के टी20 वर्ल्ड कप में क्वॉलिफाई करने में अहम भूमिका निभाई थी। जसप्रीत का जन्म पंजाब के फगवाड़ा में हुआ था। जसप्रीत ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह बहुत कम उम्र में इटली आ गए थे और आज यहां उन्हें अपने घर जैसा ही महसूस होता है। हर क्रिकेटर वर्ल्ड कप में खेलने का सपना देखता है और अब यहां होना शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यह टी20 वर्ल्ड कप उनके लिए इसलिए भी खास है क्योंकि ये भारत में खेला जा रहा है। जसप्रीत इटली का क्रिकेटर बनने से पहले ब्रिटेन में उबर ड्राइवर भी के तौर पर काम कर चुके हैं।

गुजरात के लिए अंडर19 क्रिकेट खेल चुके हैं मोनांक पटेल

यूएसए की टीम के 32 वर्षीय कप्तान मोनाक पटेल ने गुजरात के लिए अंडर-19 क्रिकेट में खेल चले हैं। लेकिन इसके बाद उन्हें सीनियर लेवल पर खेलने का मौका नहीं मिला था। गुजरात के लिए खेलने का मौका नहीं मिलने के बाद वह फिर अपने परिवार के पास अमेरिका ही चला गए जहां उन्होंने 2019 में अमेरिका के लिए डेब्यू कर इंटरनेशनल क्रिकेट का सपना पूरा किया। मोनाक ने बताया कि यह हमारी टीम के बहुत सारे खिलाड़ियों के लिए सपना सच होने जैसा है। हमारे टीम के ज्यादातर प्लेयर्स ने अपना क्रिकेट करियर भारत में शुरू किया था, इसलिए यहां टी20 वर्ल्ड कप खेलना बेहद खास है। अमेरिका के लिए भारत में खेलना थोड़ा अलग महसूस हो रहा है, लेकिन हम उसका प्रतिनिधित्व लंबे समय से कर रहे हैं।

कनाडा की कप्तानी करेंगे दिलप्रीत

कनाडा के कप्तान दिलप्रीत भी भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। दिलप्रीत का जन्म गुरदासपुर में हुआ था, वह साल 2020 में ही कनाडा गए थे और छह साल बाद वह कनाडा की टीम के कप्तान के रूप में भारत में टी20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए दिखेंगे। पंजाब के लिए एज ग्रुप क्रिकेट में ढेरों रन बनाने के बावजूद बाजवा को यहां सीनियर टीम में खेलने का मौका नहीं मिला। कनाडा ग्लोबल टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दिलप्रीत बाजवा ने कनाडा की टीम में जगह बनाई और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 23 साल के दिलप्रीत 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भी कनाडा की टीम का हिस्सा था।

जतिंदर सिंह करेंगे ओमान की कप्तानी

दिलप्रीत बाजवा की तरह ओमान क्रिकेट टीम के कप्तान जतिंदर सिंह का भी जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ था। जतिंदर भी अपने नए देश ओमान की टीम की कप्तानी करेंगे। 36 वर्षीय जतिंदर एक दशक से अधिक समय से एक्टिव रूप से क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन उन्हें भारत में खेलने का मौका कभी नहीं मिला। ओमान के सभी लीग मैच श्रीलंका में शेड्यूल्ड हैं, ऐसे में जतिंदर सिंह को भारत में शायद ही कोई मैच खेलने का मौका मिलेगा। इससे पहले भारत और ओमान की टीमें एशिया कप 2025 में आमने-सामने हुई थी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
पाकिस्तान पर लग सकता है जुर्माना या प्रतिबंध

पाकिस्तान पर लग सकता है जुर्माना या प्रतिबंध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us