• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, April 20, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

देवदत्त पड्डीकल ने तूफानी शतक जड़कर कर्नाटक को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया

sports_master by sports_master
February 2, 2026
in क्रिकेट
0
देवदत्त पड्डीकल ने तूफानी शतक जड़कर कर्नाटक को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया

मोहाली। रणजी ट्रॉफी 2025-26 के जारी सीजन का लीग स्टेज समाप्त हो चुका है। लीग स्टेज के खत्म होते ही क्वार्टर फाइनल की सभी टीमों के नाम भी सामने आ गए हैं। अपने-अपने ग्रुप में टॉप-2 पर रहने वाली टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की है। लीग स्टेज के अंतिम मैच में कर्नाटक ने देवदत्त पडिक्कल की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर पंजाब को हराते हुए क्वार्टर फाइनल में एंट्री मारी। कर्नाटक की टीम ने 250 रन का टारगेट तूफानी अंदाज में हासिल किया।

कर्नाटक के सामने था 250 रन का टारगेट

मुकाबले के आखिरी दिन पंजाब ने कर्नाटक की टीम के सामने 250 रनों का टारगेट रखा था। कर्नाटक ने देवदत्त पडिक्कल की तूफानी शतक के बदौलत इस टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया। पडिक्कल ने दूसरी पारी में 85 गेंदों में 120 रनों की नाबाद पारी खेली और 27.5 ओवर में पांच विकेट पर 252 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की की।

कर्नाटक की टीम में थे कई स्टार प्लेयर्स

इस मैच में कर्नाटक की टीम के पास केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और देवदत्त पडिक्कल जैसे स्टार प्लेयर्स मौजूद थे। इस टीम ने पंजाब को उनके घरेलू मैदान मोहाली में करारी शिकस्त दी। पंजाब ने पहली पारी में 309 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कर्नाटक ने अपनी पहली पारी में 316 रन बनाए और 7 रनों की बढ़त हासिल की। इसके बाद पंजाब की टीम दूसरी पारी में भी 256 रन ही बना सकी और कर्नाटक को 250 रनों का लक्ष्य मिला।

किन टीमों ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह?

अंतिम दिन समय कम होने के कारण कर्नाटक ने आक्रामक बल्लेबाजी की और 28 ओवर के अंदर ही टारगेट को हासिल करके जीत दर्ज की। कर्नाटक की जीत की वजह से सौराष्ट्र की टीम नॉकआउट में पहुंचने से चूक गई।। कर्नाटक के अलावा मुंबई, मध्य प्रदेश, बंगाल, उत्तराखंड, जम्मू एंड कश्मीर, झारखंड और आंध्र प्रदेश की टीमों ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। रणजी ट्रॉफी के चारों क्वार्टरफाइनल मुकाबले 6 फरवरी से शुरू होकर 10 फरवरी तक अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होने से 2200 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होने से 2200 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us