• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

आरसीबी का महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में कमाल

sports_master by sports_master
January 30, 2026
in Uncategorized, क्रिकेट
0
आरसीबी का महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में कमाल

डब्ल्यूपीएल 2026 में जबरदस्त मुकाबले खेले जा रहे हैं। अब तक स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी ने बढ़िया खेल दिखाते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, लेकिन बाकी दो टीमें प्लेऑफ में जाने वाली कौन सी होंगी, इस पर फैसला होना बाकी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जिस तरह का खेल इस बार के टूर्नामेंट में दिखाया है, वो इससे पहले कभी नहीं दिखा था। इस बीच आरसीबी ने पहली बार महिला प्रीमियर लीग में कमाल किया है। 

एक बार डब्ल्यूपीएल का खिताब जीत चुकी है आरसीबी की टीम

महिला प्रीमियर लीग का ये चौथा सीजन चल रहा है। इससे पहले जो तीन सीजन हुए हैं, उसमें दो बार मुंबई इंडियंस की टीम ने खिताब अपने नाम किया है और एक बार आरसीबी की टीम चैंपियन रही है। अब इस बार फिर से आरसीबी ने फाइनल के लिए अपनी सीट पक्की कर ली है, साथ ही ये भी तय कर लिया है कि उसे एलिमिनेटर ना खेलना पड़े। आरसीबी ने इस बार पहले ही मैच से जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और लगातार पांच मैच अपने नाम कर लिए थे। बीच में टीम की गाड़ी पटरी से उतरी जरूर, लेकिन इससे पहले कि ज्यादा नुकसान होता, टीम ने फिर से जीत की लय पकड़ ली है।

पहली बार सीधे फाइनल खेलेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

डब्ल्यूपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब आरसीबी की टीम लीग चरण समाप्त होने के बाद अंक तालिका में टॉप पर फिनिश करेगी। इससे पहले जब साल 2023 में पहली बार ये टूर्नामेंट खेला गया था, तब आरसीबी की टीम नंबर चार पर रही थी। इसके बाद दूसरे सीजन में साल 2024 में टीम ने अंक तालिका में तीसरे नंबर पर फिनिश किया था, उस साल टीम ने खिताब भी जीता और इतिहास रच दिया। साल 2025 में आरसीबी ने अंक तालिका में नंबर चार पर फिनिश किया था। यानी एक ही ​बार टीम प्लेऑफ में पहुंची और उस साल खिताब भी जीता।

प्लेऑफ ​की बाकी दो टीमों का फैसला होना बाकी

इस बीच खास बात ये भी है कि जहां आरसीबी ने अपनी टॉप की कुर्सी पक्की कर ली है, वहीं टॉप 3 की बाकी दो टीमें कौन सी होंगी, इस पर से अभी तक पर्दा नहीं उठ पाया है। बाकी दो जगहों के ​लिए चार टीमों के बीच जोरआजमाइश हो रही है। कोई भी टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है। यानी अब बचे हुए मैच काफी रोचक होने वाली है। देखना होगा कि आरसीबी फाइनल में किससे भिड़ती है और इस बार कौन सी टीम चैंपियन बनकर सामने आती है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
एलिका रिबाकिना  ऑस्ट्रेलियाई ओपन विजेता

एलिका रिबाकिना ऑस्ट्रेलियाई ओपन विजेता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us