• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

44 साल की उम्र में डेब्यू और 2000 से ज्यादा विकेट, गिफोर्ड अब नहीं रहे

sports_master by sports_master
January 21, 2026
in क्रिकेट
0
44 साल की उम्र में डेब्यू और 2000 से ज्यादा विकेट, गिफोर्ड अब नहीं रहे

इंग्लैंड क्रिकट टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 22 जनवरी से 3 मैचों की ODI सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस मैच से ठीक पहले क्रिकेट जगत के लिए बुरी खबर आई है। इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज नॉर्मन गिफोर्ड का निधन हो गया है। उन्होंने 85 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

नॉर्मन गिफोर्ड बतौर खिलाड़ी इंग्लैंड क्रिकेट से लंबे समय तक जुड़े रहे। उन्होंने साल 1964 से 1973 तक इंग्लैंड के लिए 15 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 31.09 के औसत से 33 विकेट चटकाए। पाकिस्तान के खिलाफ कराची में खेले गए टेस्ट मैच में उन्होंने 55 रन देकर 5 विकेट लेने का कारनामा किया, जो उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन रहा।

 फर्स्ट क्लास क्रिकेट में चटकाए 2000 से ज्यादा विकेट

गिफोर्ड 1964 और 1965 में वोरसेस्टरशायर की काउंटी चैंपियनशिप जीतने वाली टीमों के अहम सदस्य थे। बाद में  उन्होंने साल 1974 में क्लब को खिताब दिलाया। साथ ही 1971 में उनकी तीन संडे लीग जीतों में से पहली जीत भी दिलाई। उन्होंने 1960 से 1988 के बीच वोरसेस्टरशायर और वारविकशायर के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला, जिसमें 2068 विकेट झटके। उन्हें 1975 में विस्डन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया और क्रिकेट में उनकी सेवाओं के लिए 1978 में MBE मिला। हालांकि, उनके करियर में एक अप्रत्याशित मोड़ आया, जब 44 साल की उम्र में उन्होंने शारजाह में साल 1985 में खेले गए रॉथमन्स 4 नेशंस कप में दो ODI मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी करने का मौका मिला। इस तरह वह ODI क्रिकेट में कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बने। उनका ये रिकॉर्ड आज तक कायम है।

ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी

  • नॉर्मन गिफोर्ड – 44 साल 359 दिन (इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया)
  • राहुल शर्मा – 43 साल 306 दिन (हांगकांग बनाम बांग्लादेश)
  • मोहम्मद तौकीर – 43 साल 36 दिन (UAE बनाम जिम्बाब्वे)

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 44 साल 359 दिन की उम्र में बतौर कप्तान ODI डेब्यू किया। इस तरह वह ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने। हालांकि, बाद में उनका ये रिकॉर्ड नीदरलैंड के नोलन क्लार्क ने 47 साल 240 दिन की उम्र में तोड़ा।

ODI क्रिकेट में में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

  • नोलन क्लार्क – 47 साल 240 दिन (1996)
  • नॉर्मन गिफोर्ड – 44 साल 359 दिन (1985)
    • राहुल शर्मा – 43 साल 306 दिन (2004)

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
विराट करेंगे वह कमाल जो आज तक कोई इंडियन क्रिकेटर नहीं कर सका

मिचेल की रैंकिंग सबसे अच्छी, टॉप फाइव में भारत के तीन खिलाड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us