• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, April 18, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

कोहली-कुलदीप ने महाकाल के दर्शन किए:

sports_master by sports_master
January 17, 2026
in क्रिकेट
0
कोहली-कुलदीप ने महाकाल के दर्शन किए:

उज्जैन /भारत और-न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में खेले जाने वाले मैच से पहले विराट कोहली और कुलदीप यादव उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दोनों ने त्रिपुंड (तिलक) लगवाया। इसके बाद भस्म आरती में शामिल हुए।

मैच रविवार को होलकर स्टेडियम में होना है। विराट और कुलदीप शनिवार सुबह करीब 4 बजे भस्म आरती के लिए महाकाल मंदिर पहुंचे। दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर आरती देखी। इस दौरान वे जाप करते नजर आए।
नंदी हॉल में बैठकर विराट कोहली ने ध्यान लगाया।
नंदी हॉल में बैठकर विराट कोहली ने ध्यान लगाया।

मंदिर समिति ने दोनों खिलाड़ियों का सम्मान किया भस्म आरती के बाद विराट और कुलदीप ने भगवान को जल अर्पित किया। फिर नंदी जी का पूजन अर्चन कर भगवान महाकाल के देहरी से दर्शन किए। इस मौके पर महाकाल मंदिर समिति की ओर से दोनों का सम्मान किया गया।

कुलदीप यादव ने कहा कि महाकाल मंदिर आकर बहुत अच्छा लगा। क्रिकेट के साथ-साथ अपनी लाइफ में भी अच्छा करते रहें, भगवान महाकाल का आशीर्वाद सब पर बना रहे बस यही मांगा है। बता दें, इससे पहले भी विराट और कुलदीप महाकाल मंदिर में दर्शन करने आ चुके हैं।

विराट के साथ कुलदीप यादव भी भस्म आरती में शामिल हुए।

कोच गंभीर ने किए थे मां बगलामुखी के दर्शन भारत-न्यूजीलैंड के होने वाले मैच के लिए टीम इंडिया इंदौर पहुंची हुई है। इससे पहले शुक्रवार को भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे। यहां वे हवन-अनुष्ठान में शामिल हुए और वैदिक मंत्रोच्चार किया।

पूजा, अनुष्ठान के बाद गौतम गंभीर ने माता के दरबार में कुछ समय बिताया। गर्भगृह में मुख्य पुजारी दिनेश गुरू ने उन्हें माता की चुनरी ओढ़ाई। इधर, क्रिकेटर केएल राहुल उज्जैन में महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा की।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
बांग्लादेश की अब टी-20 वर्ल्डकप में ग्रुप बदलने की मांग:ICC से ग्रुप-C से B करने को कहा; इसके सभी लीग मैच श्रीलंका में होंगे

बांग्लादेश की अब टी-20 वर्ल्डकप में ग्रुप बदलने की मांग:ICC से ग्रुप-C से B करने को कहा; इसके सभी लीग मैच श्रीलंका में होंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us