• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

श्रेयस अय्यर के खेलने पर सस्पेंस बरकरार

sports_master by sports_master
January 2, 2026
in क्रिकेट
0
श्रेयस अय्यर के खेलने पर सस्पेंस बरकरार

Shreyas Iyer: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में चोट लग गई थी। इसके बाद वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज, मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में भी खेले हैं और इस समय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में है, जहां उनकी तेजी के साथ रिकवरी हो रही है। ऐसा माना जा रहा है कि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अगुवाई में 3 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए चुनी जा सकती है।

लेकिन इससे पहले ही एक सबसे बड़ा सवाल सिर उठाए खड़ा है। वह यह है कि क्या अय्यर को वनडे स्क्वाड में मौका मिल सकता है या नहीं?

रिकवरी के आखिरी फेज में हैं श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपने आखिरी फेज में हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग में काफी सुधार दिखाया है। कई मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अय्यर को दो मैच के सेशन में रखा गया है जिसमें पहला मैच दो जनवरी यानी आज और दूसरा मैच पांच जनवरी को खेला जाएगा। अगर वह इन दोनों मैचों में खेल लेते हैं, तो उनका चयन संभव है। लेकिन भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ बहुत ही ज्यादा मजबूत है और इसी वजह से BCCI का फोकस फिट प्लेयर्स को चुनने पर होगा। अब उन्हें चुना जाता है या नहीं। इसका आखिरी फैसला तो बीसीसीआई को ही करना होगा।

गायकवाड़ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था शतक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर की जगह प्लेइंग इलेवन में रुतुराज गायकवाड़ को मौका मिला था। तब उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था और अपने खेल से सभी को प्रभावित करने में सफल रहे हैं। उन्होंने दूसरे वनडे में 105 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र की टीम के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में दमदार खेल दिखाया और उत्तराखंड के खिलाफ 124 रन बनाए।

श्रेयस अय्यर वनडे में भारत के लिए लगा चुके पांच शतक

श्रेयस अय्यर चोटिल होने से पहले भारतीय टीम की अहम कड़ी बने हुए थे। उन्होंने टीम इंडिया के लिए साल 2017 में वनडे में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह अभी तक 73 वनडे मैचों में कुल 2917 रन बना चुके हैं, जिसमें उनके बल्ले से पांच शतक और 23 अर्धशतक निकले हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
POLL / कौन सी टीम जीतेगी t20 वर्ल्ड कप ?

टीम इंडिया करेगी बांग्लादेश का दौरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us