• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया मजबूत

sports_master by sports_master
December 24, 2025
in क्रिकेट
0
इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया मजबूत

एशेज 2025-26 में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एडिलेड में खेले गए तीसरे मुकाबले को भी अपने नाम करने के साथ सीरीज में जहां 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है, तो वहीं वह एशेज ट्रॉफी को भी रिटेन करने में कामयाब रहे।

अब दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का अगला मुकाबला 26 दिसंबर यानी बॉक्सिंग-डे के दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम की नजरें अब बाकी बचे दोनों मुकाबलों को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर हैं। वहीं इसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के कंधों पर रहने वाली हैं, जिन्होंने शुरुआती तीन मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं स्टार्क के पास बॉक्सिंग-डे टेस्ट में एक बड़ा कारनामा करने का भी मौका होगा।

WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का मौका

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के शुरू होने के बाद से अब तक सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के अलावा उनके स्पिनर नाथन लियोन और मिचेल स्टार्क का दबदबा साफतौर पर देखने को मिला है। अभी तक सिर्फ ये तीन ही गेंदबाज ऐसे हैं जो डब्ल्यूटीसी के इतिहास में 200 या उससे अधिक विकेट हासिल करने में कामयाब हो सके हैं। वहीं स्टार्क के पास बॉक्सिंग-डे टेस्ट में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज के तौर पर नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा करने का भी शानदार मौका रहने वाला है। स्टार्क ने अभी इस लिस्ट में 213 विकेट लेने के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर 221 विकेट के साथ पैट कमिंस और पहले नंबर पर 224 के साथ नाथन लियोन का नाम है। कमिंस और लियोन दोनों ही बॉक्सिंग-डे टेस्ट से पहले ही बाहर हो चुके हैं, ऐसे में स्टार्क के पास इन दोनों को पीछे छोड़ने के साथ नंबर-1 की पोजीशन हासिल करने का शानदार मौका रहने वाला है।

अभी तक सीरीज में हासिल कर चुके हैं कुल 22 विकेट

इंग्लैंड के खिलाफ एशेज 2025-26 में स्टार्क अब तक तीन मुकाबलों में खेलते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहली पोजीशन पर काबिज हैं। स्टार्क ने 95.5 ओवर्स की गेंदबाजी करने के साथ 17.05 के औसत से कुल 22 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें वह 2 बार पारी में 5 विकेट हॉल लेने का भी कारनामा कर चुके हैं। वहीं स्टार्क के फॉर्म को देखते हुए उनके लिए कमिंस और लियोन को पीछे छोड़ना अधिक मुश्किल काम नहीं दिख रहा है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
विराट के बल्ले से विराट शतक

विराट के बल्ले से विराट शतक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us