• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

पाकिस्तान कबड्डी खिलाड़ी ने भारत की जर्सी पहनकर फहराया तिरंगा

sports_master by sports_master
December 18, 2025
in विविध
0
पाकिस्तान कबड्डी खिलाड़ी ने भारत की जर्सी पहनकर फहराया तिरंगा

भारत और पाकिस्तान के बीच खेल का कोई भी मैदान क्यों ना हो हमेशा एक अलग ही रोमांच देखने को मिलता है। हालांकि इस बार खेल के मैदान पर कुछ ऐसा हुआ है जिससे पाकिस्तान में हाहाकार मच गया है। पाकिस्तानी कबड्डी टीम के इंटरनेशनल खिलाड़ी उबैदुल्लाह राजपूत जो अपने मुल्क में काफी लोकप्रिय हैं उनपर अनुशासनात्मक कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है, जिसके पीछे की बड़ी वजह उनका बहरीन में 16 दिसंबर को हुए एक निजी टूर्नामेंट में भारत की जर्सी पहनकर झंडा लहराने का वीडियो और फोटो सामने आना है।

पाकिस्तान कबड्डी महासंघ ने बुलाई आपात बैठक

उबैदुल्लाह राजपूत के वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद अब पाकिस्तान कबड्डी महासंघ यानी पीकेएफ के सचिव राणा सरवर इस मामले में 27 दिसंबर को एक आपात बैठक बुलाई है, जिसमें इस मामले को लेकर चर्चा की जाएगी। बहरीन में हुए इस जीसीसी टूर्नामेंट में उबैदुल्लाह राजपूत के अलावा पाकिस्तानी कबड्डी टीम के कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया था, जिनपर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की तलवार अब लटक रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार पीकेएफ के सचिव राणा सरवर ने इस मामले में दिए अपने बयान में कहा कि मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि यह एक निजी टूर्नामेंट था जिसमें आयोजकों द्वारा प्रतियोगिता में भारत, पाकिस्तान, कनाडा, ईरान आदि नामों से निजी टीमें बनाई गई थीं। लेकिन सभी टीमों में अपने-अपने देश के खिलाड़ी थे। भारतीय खिलाड़ियों ने भारतीय निजी टीम का प्रतिनिधित्व किया और उबैदुल्लाह उनके लिए खेले जिसे हम बिल्कुल भी स्वीकार नहीं कर सकते हैं।

उबैदुल्लाह ने इस मामले में मांगी माफी

बहरीन में हुए इस निजी टूर्नामेंट में उबैदुल्लाह राजपूत की वीडियो और फोटो सामने आने के बाद उन्होंने इस मामले में माफी मांगी है और साफ किया है कि उन्हें बहरीन में इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए आमंत्रित किया गया था, जिसमें उन्हें एक निजी टीम में शामिल किया गया। मुझे इसके बारे में बाद में पता चला कि उन्होंने जिस टीम में मुझे शामिल किया था उसका नाम भारतीय टीम रखा था। मैंने आयोजकों से कहा था कि वह भारत और पाकिस्तान के नाम का इस्तेमाल ना करें।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
भारत ने आखिरी टी 20 मैच के साथ सीरीज भी जीत ली

भारत ने आखिरी टी 20 मैच के साथ सीरीज भी जीत ली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us