• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

शाहबाज अहमद टीम इंडिया में शामिल

sports_master by sports_master
December 15, 2025
in क्रिकेट
0
शाहबाज अहमद टीम इंडिया में शामिल

मुंबई। भारत  और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज खेली जा रही है। पांच मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 2-1 से आगे है। इस टी20 सीरीज के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल सीरीज के बचे हुए दो मैचों से बाहर हो गए हैं। वह इस वक्त बीमार हैं। अक्षर तबीयत खराब होने के कारण धर्मशाला में तीसरा टी20 मैच में नहीं खेले थे।

अक्षर पटेल को लेकर बीसीसीआई ने दिया बड़ा अपडेट

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल बीमारी की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाकी दो टी20 मैचों से बाहर हो गए हैं। हालांकि, वह लखनऊ में टीम के साथ हैं, जहां उनका मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। बीसीसीआई की मेंस सिलेक्शन कमिटी ने लखनऊ और अहमदाबाद में होने वाले टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए शाहबाज अहमद को उनकी जगह टीम में शामिल किया है। शाहबाज अहमद की दो साल बाद टीम में वापसी हुई है। शाहबाज ने भारत के लिए पिछला मैच अक्टूबर 2023 में खेला था।

भारत के लिए वनडे और T20I खेल चुके हैं शाहबाज अहमद

शाहबाज अहमद की बात करें तो वह भारत के लिए तीन वनडे और दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 2022 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वनडे में उन्होंने 3 और T20I में दो विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा वह आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। वह घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते हैं।

साउथ अफ्रीका सीरीज में कैसा रहा अक्षर पटेल का प्रदर्शन?

साउथ अफ्रीका सीरीज में अक्षर पटेल को पहले दो मैच में खेलने का मौका मिला था। अक्षर ने कटक और न्यू चंडीगढ़ में खेले गए पहले दो टी20 मैचों में तीन विकेट लिए थे और 21 व 23 रन बनाए थे। कटक में उन्होंने टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई रही। वहां उन्होंने सात रन देकर दो विकेट लिए थे। वहीं न्यू चंडीगढ़ में वह नंबर तीन पर बैटिंग के लिए उतरे थे मगर 21 ही रन बना सके थे। इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी 2 टी20 के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
दिल्ली में आकर क्रिकेट के रंग में रंगे मेसी

दिल्ली में आकर क्रिकेट के रंग में रंगे मेसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us