• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

पराजय के बाद क्या बदलेगी टीम इंडिया ?

sports_master by sports_master
December 13, 2025
in क्रिकेट
0
पराजय के बाद क्या बदलेगी टीम इंडिया ?

नई दिल्ली।भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है, जहां भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में 101 रनों से जीत दर्ज की है। इसके बाद दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका ने दमदार वापसी की और मैच 51 रनों से अपने नाम कर लिया। इसके बाद सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा टी20 मैच धर्मशाला के मैदान पर 14 दिसंबर को खेला जाएगा।

आइए जानते हैं, इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है? पहले दो टी20 मैचों में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक जैसी प्लेइंग इलेवन उतारी थी। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या तीसरे टी20 में कप्तान सूर्या प्लेइंग इलेवन बदलेंगे या नहीं।

अभिषेक और गिल कर सकते हैं ओपनिंग

शुभमन गिल पिछले कुछ समय से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन कर पाए हैं और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। जबकि अभिषेक शर्मा ने अच्छी शुरुआत तो की, लेकिन उसे बड़ी पारियों में नहीं बदल पाए। लेकिन टीम मैनेजमेंट इन दोनों प्लेयर्स को एक और मौका दे सकता है। तीसरे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव उतर सकते हैं। अभी तक दोनों मैचों में सूर्या अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।

ऐसा रह सकता है टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर

चौथे नंबर पर तिलक वर्मा को चांस दिया जा सकता है। तिलक ने दूसरे टी20 में 34 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली, जिसमें दो चौके और पांच छक्के शामिल रहे। लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल पाया था। इसी वजह से टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था। पांचवें नंबर पर हार्दिक पांड्या को मौका मिल सकता है। वहीं छठे नंबर पर जितेश शर्मा को उतारा जा सकता है और वह विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी निभा सकते हैं।

शिवम दुबे हो सकते हैं बाहर

शिवम दुबे अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से प्रभावित करने में विफल साबित हुए हैं। ऐसे में तीसरे टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन से उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उनकी जगह कुलदीप यादव को चांस दिया जा सकता है। अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करते हुए नजर आ सकते हैं और उनका साथ देने के लिए टीम में अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है।

तीसरे टी20 मैच के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
जडेजा की पत्नी ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर लगाए गंभीर आरोप

जडेजा की पत्नी ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर लगाए गंभीर आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us