• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ऋषभ चौहान की पारी से मध्यप्रदेश जीता

sports_master by sports_master
December 12, 2025
in क्रिकेट
0
ऋषभ चौहान की पारी से मध्यप्रदेश जीता

भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद अब सुपर लीग स्टेज के मैचों की शुरुआत हो गई है, जिसमें ग्रुप-ए में डीवाई पाटिल अकेडमी में आंध्रा और मध्य प्रदेश की टीम के बीच में मुकाबला खेला गया, जिसे मध्य प्रदेश 4 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब तो रही लेकिन आंध्र टीम की तरफ से खेल रहे ऑलराउंडर खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी ने अपने प्रदर्शन से सभी को सबसे ज्यादा प्रभावित किया जिसमें गेंद से उनका कमाल देखने को मिला। नीतीश इस मैच में हैट्रिक लेने का कारनामा करने में कामयाब हुए।

नीतीश ने आरसीबी टीम के कप्तान रजत पाटीदार को भी बनाया अपना शिकार

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में आंध्रा और मध्य प्रदेश के बीच खेले गए मैच में आंध्रा की टीम 19.1 ओवर्स में 112 रन बनाकर सिमट गई, जिसके बाद टारगेट का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश टीम की शुरुआत काफी खराब देखने को मिली, जिसमें उन्होंने पारी के तीसरे ओवर में 14 रन के स्कोर पर लगातार तीन गेंदों में तीन विकेट गंवा दिए। आंध्रा की तरफ से उन्हें ये तीन लगातार झटके नीतीश कुमार रेड्डी ने दिए जिन्होंने पहले हर्ष गवाली को बोल्ड किया तो वहीं इसके बाद अगली गेंद पर हरप्रीत सिंह भाटिया को पहली स्लिप में कैच आउट कराने के साथ पवेलियन का रास्ता दिखाने के साथ हैट्रिक लेने के करीब पहुंच गए। अब नीतीश कुमार रेड्डी के सामने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के कप्तान रजत पाटीदार थे, जिनको उन्होंने बोल्ड करने के साथ अपनी हैट्रिक लेने का कारनामा पूरा किया। नीतीश ने इस मैच में तीन ओवर्स में 17 रन देने के साथ तीन विकेट हासिल किए।

मध्य प्रदेश को ऋषभ चौहान की पारी ने दिलाई जीत

114 रनों के टारगेट का पीछा कर रही मध्य प्रदेश की टीम ने जब इस मुकाबले में 14 के स्कोर पर अपनी तीन विकेट लगातार गंवा दिए थे, तो उसके बाद ऋषभ चौहान ने पारी को संभालते हुए राहुल बाथम के साथ मिलकर जीत दिलाने की जिम्मेदारी को संभाला। ऋषभ चौहान के बल्ले से इस मैच में 47 रनों की पारी देखने को मिली जिसके चलते मध्य प्रदेश ने टारगेट को 17.3 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। अब सुपर लीग स्टेज में आंध्रा की टीम अपना अगला मुकाबला 14 दिसंबर को पंजाब की टीम के खिलाफ खेलेगी तो वहीं मध्य प्रदेश की टीम का सामना झारखंड की टीम से होगा।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

14 साल के वैभव ने जड़े 16 छक्के,171 बनाकर जूनियर टीम इंडिया को जिताया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us