• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बाद दिनेश कार्तिक अब इंग्लैंड के क्लब के बने कोच

sports_master by sports_master
December 10, 2025
in क्रिकेट
0

Dinesh Karthik: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिनेश कार्तिक को इंग्लैंड में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। द हंड्रेड 2026 सीजन से पहले दिनेश कार्तिक लंदन स्पिरिट मेन्स टीम के कोचिंग स्टॉफ का हिस्सा बन गए हैं। उन्हें लंदन स्पिरिट का मेंटर और बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। यह द हंड्रेड लीग में किसी फ्रेंचाइजी के साथ कार्तिक की पहली भूमिका होगी, जहां वह अपने विशाल अनुभव से टीम को मजबूती प्रदान करेंगे।

DK के पास अपार अनुभव

40 साल के दिनेश कार्तिक ने अपने शानदार करियर में भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल 180 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसके अलावा उन्होंने 2008 से 2024 तक IPL में 257 मुकाबले खेले और हाल के सालों में कोचिंग की भूमिका में भी खुद को साबित किया है। IPL 2025 में कार्तिक ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ बल्लेबाजी कोच और मेंटर की जिम्मेदारी संभाली थी, जहां उनकी मौजूदगी में RCB ने इतिहास रचते हुए पहली बार IPL खिताब अपने नाम किया।

लंदन स्पिरिट के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मो बोबट ने कार्तिक का स्वागत करते हुए कहा कि उनका जुड़ना टीम के लिए बेहद अहम साबित होगा। मो बोबट  RCB में भी डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका में हैं। बोबट ने कहा कि दिनेश कार्तिक का लंदन स्पिरिट में स्वागत करना हमारे लिए खुशी की बात है। वह क्रिकेट को लेकर एक अलग सोच रखते हैं। शॉर्ट फॉर्मेट और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनका अनुभव हमारे लिए अमूल्य होगा। वह टीम के साथ काम करने में ऊर्जा और उत्साह लेकर आते हैं।

लॉर्ड्स में काम करना सपना सच होने जैसा

अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साहित दिनेश कार्तिक ने कहा कि लंदन स्पिरिट से जुड़ना उनके लिए बेहद रोमांचक है। जब उन्होंने मो, MCC और टेक टाइटन्स की योजनाओं और महत्वाकांक्षाओं के बारे में सुना, तो वह तुरंत इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गए। इंग्लैंड की गर्मियों में लॉर्ड्स में काम करना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने आगे कहा कि लॉर्ड्स वह मैदान है जहां उन्होंने भारत के लिए डेब्यू किया था और अपना आखिरी टेस्ट मैच भी वहीं खेला। यह मैदान उनके दिल के बहुत करीब है। वह अगले सीजन में टीम के साथ काम करने और कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ जुड़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
दूसरे t20 में कौन होगा हावी, भीषण ठंड में खेलना होगा

दूसरे t20 में कौन होगा हावी, भीषण ठंड में खेलना होगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us