• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

जसप्रीत बुमराह की यादगार उपलब्धि

sports_master by sports_master
December 9, 2025
in क्रिकेट
0
जसप्रीत बुमराह की यादगार उपलब्धि

Jasprit Bumrah Record: कटक में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से हराया। टीम इंडिया की इस जीत में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। भारतीय गेंदबाजों के सामने अफ्रीकी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। इस मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए और एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस दौरान उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट पूरे किए। वह भारत के लिए टी-20 में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

जसप्रीत बुमराह ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

जसप्रीत बुमराह ने इसके साथ ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह अब भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उनके अलावा कोई और भारतीय अभी तक इस रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाया है। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले लसिथ मलिंगा, टिम साउदी, शाकिब अल हसन, शाहीन शाह अफरीदी ने इस उपलब्धि को हासिल किया था।

सभी फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)
  • टिम साउदी (न्यूजीलैंड)
  • शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)
  • शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान)
  • जसप्रीत बुमराह (भारत)

पहले टी-20 में बुमराह ने की अच्छी गेंदबाजी

जसप्रीत बुमराह की बात करें तो उन्होंने टेस्ट में 234 विकेट और वनडे में 149 विकेट भी लिए हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में भी तीनों फॉर्मेट में 100+ विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में इससे पहले चार खिलाड़ियो का नाम था। अब उसमें बुमराह का नाम भी शामिल हो गया है। पहले टी-20 मैच में बुमराह की गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। अब वह बचे हुए मैचों में भी इसी प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेंगे।

भारत ने सीरीज में बनाई बढ़त

पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या के नाबाद अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 12.3 ओवर में 74 रन पर ढेर हो गई। भारत ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले खेले गए वनडे सीरीज को भी टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया था।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
हार्दिक पांड्या ने छक्कों का शतक पूरा किया

हार्दिक पांड्या ने छक्कों का शतक पूरा किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us