• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, April 18, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

Rohit Sharma के 20000 इंटरनेशनल रन पूरे

sports_master by sports_master
December 6, 2025
in क्रिकेट
0
रोहित शर्मा के पास क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

भारत और साउथ अफ्रीका के विशाखापट्टनम के स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा बल्लेबाजी के दौरान एक बड़ा मुकाम अपने करियर में हासिल करने में कामयाब रहे। इस मैच में साउथ अफ्रीकी टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, जिसमें वह 47.5 ओवर्स में 270 रनों का स्कोर बनाकर सिमट गई, जिसके बाद ओपनिंग में उतरे रोहित ने जैसे ही अपनी पारी का 27वां रन पूरा किया उसी के साथ वह विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के साथ एक स्पेशल क्लब का हिस्सा बन गए।

रोहित ने पूरे किए 20000 इंटरनेशनल रन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का बल्ले से फॉर्म काफी शानदार देखने को मिला है, जिसमें तीसरे मुकाबले में जब उन्होंने 27 रनों बनाए तो उसी के साथ वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 20000 रनों का आंकड़ा पूरा करने में कामयाब हो गए। रोहित इस मुकाम को हासिल करने वाले अब तक के सिर्फ चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिसमें उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली ऐसा करने में कामयाब हो चुके हैं। रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में जहां 4301 रन बनाए हैं तो वहीं टी20 इंटरनेशनल में उनके बल्ले से 4231 रन देखने को मिले हैं। इसके अलावा वनडे फॉर्मेट में रोहित 11480 से अधिक रन बना चुके हैं।

भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • सचिन तेंदुलकर – 34357 रन
  • विराट कोहली – 27910 रन
  • राहुल द्रविड़ – 24064 रन
  • रोहित शर्मा – 20018* रन
  • सौरव गांगुली – 18433 रन

इंटरनेशनल क्रिकेट में बने सिर्फ 14वें खिलाड़ी

रोहित शर्मा की गिनती इंटरनेशनल क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें वह सिर्फ 14वें ऐसे खिलाड़ी बने हैं जो 20000 रनों का आंकड़ा हासिल करने में कामयाब हो सके हैं। रोहित ने ये मुकाम अपनी 538वीं पारी में हासिल किया। रोहित अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ने के साथ 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित के बल्ले से अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 शतकीय पारियां देखने को मिली हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल की शादी कैंसिल

क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल की शादी कैंसिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us