• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी के बाद आया रोहित,यशस्वी और विराट के बल्ले से तूफान

भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती,विराट ने सीरीज में दो शतक लगाए

sports_master by sports_master
December 6, 2025
in क्रिकेट
0
कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी के बाद आया रोहित,यशस्वी और विराट के बल्ले से तूफान

्

तीविशाखापटनम। तीसरे वनडे में भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हारकर तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। विशाखापत्तनम में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 271 रन का टारगेट रखा था। इसके जवाब में भारत ने इस टारगेट को 39.5 ओवर में हासिल करके एक आसान जीत दर्ज की। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

इस पूरे सीरीज में टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने शानदर बल्लेबाजी की। तीन मैचों में से दो में उन्होंने शतक लगाया।

साउथ अफ्रीका की तरफ से डी कॉक ने लगाया शतक

इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। साउथ अफ्रीका के लिए इस मैच में क्विंटन डिकॉक ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 106 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान तेम्बा बावुमा ने 48 रन बनाए। डिकॉक और बावुमा के बीच दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की पार्टनरशिप की। इन दोनों की इस साझेदारी के बदौलत ही साउथ अफ्रीका इस मैच में सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा। इन दोनों के आउट होने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की और साउथ अफ्रीका को 300 के अंदर ऑलआउट कर दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए डिकॉक और बावुमा के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 29, मैथ्यू ब्रिट्जके ने 24, मार्को यानसेन ने 17 और कॉर्बिन बॉश ने नौ रन बनाए। वहीं, केशव महाराज 20 रन बनाकर नाबाद रहे। कुलदीप और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट लिए।

भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने खेली मैच विनिंग पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को इस मैच में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 155 जोड़े। रोहित शर्मा के रूप में टीम इंडिया को इस मैच में पहला झटका लगा। वह 73 गेंद में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 75 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद क्रीज पर एंट्री हुई इन फॉर्म बल्लेबाज विराट कोहली। विराट इस मैच में भी अपना शानदार फॉर्म जारी रखा। उन्होंने 46 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। विराट और जायसवाल के बीच दूसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी हुई और दोनों बल्लेबाज मैच खत्म करके वापस लौटे। जायसवाल 121 गेंदों में 116 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने इस दौरान 12 चौके और दो छक्के लगाए। वहीं विराट कोहली ने 45 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 65 रन की शानदार पारी खेली।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
रोहित शर्मा के पास क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

Rohit Sharma के 20000 इंटरनेशनल रन पूरे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us