• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, March 4, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

पिंक बॉल टेस्ट में स्टार्क के आंकड़े देखकर उड़ जाएगी अंग्रेजों की नींद

sports_master by sports_master
December 1, 2025
in क्रिकेट
0
पिंक बॉल टेस्ट में स्टार्क  के आंकड़े देखकर उड़ जाएगी अंग्रेजों की नींद

ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 4 दिसंबर से खेला जाएगा। यह डे-नाईट टेस्ट मैच होगा जो पिंक बॉल से खेला जाएगा।

पिंक बॉल टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड अभी तक काफी अच्छा रहा है और वह अभी तक 14 में से 13 मैच जीतने में कामयाब रहे हैं। ऐसे में ब्रिस्बेन में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम इस फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी। इस टेस्ट मैच में गेंद के साथ सबसे अहम भूमिका ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

पिंक बॉल टेस्ट में कैसा रहा है मिचेल स्टार्क का प्रदर्शन?

पिंक बॉल के साथ मिचेल स्टार्क के आंकड़े काफी अच्छे हैं। उन्होंने अभी तक अपने करियर में 14 डे-नाईट टेस्ट मैच खेले हैं। वहां उन्होंने 17.08 के औसत से 81 विकेट अब तक हासिल किए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 3.07 की रही है और वह पांच बार पांच विकेट हॉल भी ले चुके हैं। विकेट लेने के मामले में उनके आस-पास अभी कोई और गेंदबाज नहीं है। दूसरे नंबर पैट कमिंस का नाम है, जिन्होंने पिंक बॉल टेस्ट में अब तक 9 मैचों में 43 विकेट हासिल किए हैं। स्टार्क और कमिंस के बीच काफी ज्यादा अंतर है। ऐसे में पिंक बॉल टेस्ट में स्टार्क के इन आंकड़े को देखकर इंग्लैंड के बल्लेबाजों की नींद जरूर उड़ गई होगी। अब आगामी टेस्ट मैच में स्टार्क कैसा प्रदर्शन करते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।

डे-नाईट टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • मिचेल स्टार्क- 81 विकेट (14 मैच)
  • पैट कमिंस – 43 विकेट (9 मैच)
  • नाथन लियोन – 43 विकेट (13 मैच)
  • जोश हेजलवुड – 40 विकेट (9 मैच)
  • जेम्स एंडरसन – 24 विकेट (6 मैच)

पर्थ टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क ने की थी शानदार गेंदबाजी

मिचेल स्टार्क इस वक्त शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में स्टार्क ने गेंद से कहर बरपाते हुए पहली बार में कुल 7 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं दूसरी पारी में वह 3 विकेट लेने में कामयाब रहे थे। इस तरह उन्होंने 10 विकेट लेकर पर्थ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की थी।

ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं स्टार्क

मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर हैं, उनके नाम टेस्ट में 412 विकेट दर्ज हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड शेन वॉर्न के नाम है। उन्होंने टेस्ट में 708 टेस्ट विकेट अपने नाम किए थे। वहीं दूसरे नंबर पर ग्लेन मैक्ग्रा का नाम है। उन्होंने 563 टेस्ट विकेट चटकाए थे। तीसरे नंबर पर नाथन लियोन का नाम है। लियोन ने अब तक 562 विकेट झटके हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
रोहित शर्मा के पास क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

रोहित शर्मा के पास क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us