• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

रोहित शर्मा ने वह किया जो विराट और सचिन नहीं कर पाए

sports_master by sports_master
October 24, 2025
in क्रिकेट
0
रोहित शर्मा ने वह किया जो विराट और सचिन नहीं कर पाए

एडिलेड। दूसरे वनडे क्रिकेट में टॉस हारकर रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी पारी का आगाज करने मैदान पर उतरी। दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलना शुरू किया। पहले 2 ओवर में दोनों बल्लेबाज जोखिम भरे शॉट खेलने से बचते रहे। नतीजा ये हुआ कि 2 ओवर में टीम का सिर्फ खाता ही खुल सका। हालांकि, तीसरे ओवर में गिल और रोहित ने शानदार चौका लगाया जिससे रनों की रफ्तार में थोड़ी तेजी आई। इस दौरान रोहित ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया।

दरअसल, रोहित शर्मा ने अपना पहला चौका जड़ने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 ODI रन पूरे कर लिए। इस तरह रोहित ने वो कारनामा कर दिखाया, जो महान सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली भी नहीं कर पाए। रोहित भारत के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिनके नाम अब ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI क्रिकेट में 1000 रन दर्ज हो गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

  • रोहित शर्मा – 1006
  • विराट कोहली – 802
  • सचिन तेंदुलकर – 740
  • एमएस धोनी – 684
  • शिखर धवन – 517

पहले 5 ओवर में आए सिर्फ 14 रन

तीसरे ओवर में मिचेल स्टार्क के खिलाफ रोहित और गिल ने मिलकर भले ही 10 रन बटोरे लेकिन अगला ओवर एक बार फिर मेडन आया। जोश हेजलवुड ने अपना लगातार दूसरा ओवर मेडन फेंका। 5वें ओवर से भी टीम इंडिया 2 रन जुटा सकी। नतीजा ये हुआ कि पहले 5 ओवर में टीम इंडिया स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 14 रन लगा सकी। रोहित शर्मा 24 गेंद पर सिर्फ 8 रन बना सके। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह अपनी पहली 20 गेंदों पर सिर्फ 6 रन बना पाए। 6 साल बाद ऐसा देखने को मिला है जब हिटमैन अपनी पहली 20 गेंदों पर इतने कम रन बनाए हैं। आखिरी बार वर्ल्ड कप 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित के बल्ले से पहली 20 गेंदों पर सिर्फ 5 रन निकले थे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
इंदौर में दो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स के साथ छेड़छाड़

इंदौर में दो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स के साथ छेड़छाड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us