• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारत महिला वनडे विश्व कप के सेमी फाइनल में

महिला वनडे विश्व कप में स्मृति और प्रतीका का कमाल

sports_master by sports_master
October 24, 2025
in क्रिकेट
0
भारत महिला वनडे विश्व कप के सेमी फाइनल में

मुंबई।महिला वनडे विश्व कप में भारतीय टीम अपना खेल दिखा रही है। अच्छी शुरुआत के बाद कुछ मैचों में टीम इंडिया को हार का भी मुंह देखना पड़ा, लेकिन अब टीम अपनी लय में वापस आती दिख रही है। इस बीच भारत की दो सलामी बल्लेबाजों ने वो काम कर दिखाया है, जो महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में केवल इससे पहले दो ही बार हुआ था। अब तीसरी बार ये कारनामा हुआ है। इतना ही नहीं भारत के लिए ऐसा कमाल करने वाली स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल पहली बल्लेबाज बन गई हैं। 

स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने ठोकी सेंचुरी

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे विश्व कप 2025 के अहम मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ओपनिंग के लिए उतरीं। इन दोनों ने धीमी शुरुआत की, लेऐकिन जब पिच और कंडीशन समझ में आने लगे तो तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए। स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने अपनी ताकत पर खेला और न्यूजीलैंड को एक विकेट के लिए तरसा दिया। पहले स्मृति मंधाना ने अपना शतक पूरा किया और इसके बाद प्रतिका रावल ने भी सेंचुरी ठोक दी। महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में केवल तीसर बार है, जब किसी टीम की दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतक लगाने का काम किया है।

साल 1973 और इसके बाद 1988 में इससे पहले हुआ था ये कमाल

महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में पहली बार साल 1973 में इंग्लैंड की लिन थॉमस और एनिड बेकवेल ने शतक लगाने का काम किया था। इसके बाद साल 1988 में ऑस्ट्रेलिया की लिंडसे रीलर और रूथ बकस्टीन ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरकर शतकीय पारी खेलने में कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद अब जाकर वो दिन आया है, जब दोनों ओपनर्स ने शतक लगाने का काम किया है। यानी करीब 37 साल बाद विश्व कीर्तिमान को दोहराने का काम स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने किया है।

स्मृति मंधाना की 17वीं अंतरराष्ट्रीय सेंचुरी

स्मृति मंधाना ने केवल 95 बॉल पर 109 रनों की बेशकीमती पारी खेली। उनकी इस पारी के दौरान 10 चौके और 4 छक्के आए। स्मृति मंधाना का ये इंटरनेशनल क्रिकेट में 17वां शतक है। भारत के लिए इनके बाद हरमनप्रीत कौर का नंबर आता है, जिन्होंने 8 शतक लगाए हैं। इतने ही शतक पूर्व कप्तान मिताली राज ने भी लगाए हैं। इससे समझा जा सकता है कि स्मृति मंधाना बाकी भारतीय बल्लेबाजों से अब कितनी आगे निकल गई हैं। बात प्र​तिका रावल की करें तो उन्होंने 134 बॉल पर शानदार 122 रनों की पारी खेली। इसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

प्रतीका रावल ने कर ली विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us