• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

विमेंस वर्ल्ड कप में भारत की लगातार तीसरी हार:इंग्लैंड ने 4 रन से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की

sports_master by sports_master
October 19, 2025
in क्रिकेट
0
विमेंस वर्ल्ड कप में भारत की लगातार तीसरी हार:इंग्लैंड ने 4 रन से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में मेजबान भारत को लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। इंदौर के होलकर स्टेडियम में टीम को इंग्लैंड ने 4 रन से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लिश टीम ने सेमीफाइनल में एंट्री भी कर ली। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका भी नॉकआउट राउंड में पहुंच चुकी हैं।

रविवार को इंग्लैंड ने बैटिंग चुनी। टीम ने 8 विकेट खोकर 288 रन बनाए, पूर्व कप्तान हीथर नाइट ने 109 रन बनाए। दीप्ति शर्मा ने 4 विकेट लिए। भारत ने 41 ओवर में 3 विकेट खोकर 234 रन बना लिए थे। भारत ने यहां से अगले 4 ओवर में 3 विकेट गंवा दिए और टीम 50 ओवर में 284 रन ही बना सकीं।

भारत से स्मृति मंधाना ने 88, हरमनप्रीत कौर ने 70 और दीप्ति शर्मा ने 50 रन बनाए। इंग्लैंड से कप्तान नैटली सिवर-ब्रंट ने 2 विकेट लिए। लॉरेन बेल, लिंसी स्मिथ, चार्ली डीन और सोफी एकलस्टन को 1-1 विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI भारत- प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, श्री चरणी।

इंग्लैंड- एमी जोन्स (विकेटकीपर), टैमी ब्यूमोंट, हीथर नाइट, नैट सीवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकली, एमा लैम्ब, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफी एकलस्टन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल।

आखिरी ओवर में 14 रन नहीं बने

भारत को आखिरी ओवर में 14 रन चाहिए थे। लिंसी स्मिथ ने अमनजोत कौर और स्नेह राणा के खिलाफ 9 ही रन दिए। इंडिया विमेंस टीम 284 रन ही बना पाई और 4 रन से मुकाबला गंवा दिया।

दीप्ति फिफ्टी लगाकर आउट

47वें ओवर में भारत ने छठा विकेट भी गंवा दिया। ओवर की पांचवीं बॉल सोफी एकलस्टन ने गुड लेंथ पर फ्लाइटेड फेंकी। दीप्ति शर्मा छक्का लगाने गईं, लेकिन डीप मिड-विकेट पोजिशन पर कैच हो गईं। उन्होंने 50 रन बनाए।

भारत ने 5 विकेट गंवाए

भारत ने 46वें ओवर में पांचवां विकेट गंवा दिया। ओवर की तीसरी बॉल नैट सिवर-ब्रंट ने फुलर लेंथ पर स्लोअर बॉल फेंकी। ऋचा घोष शॉट खेलने गईं, लेकिन कवर्स पोजिशन पर कैच हो गईं।

भारत के 250 रन पूरे

45वें ओवर में भारत ने 250 रन पूरे कर लिए ऋचा घोष ने कवर्स की ओर शॉट खेल कर 2 रन लिए और टीम को इस स्कोर तक पहुंचा दिया

मंधाना 88 रन बनाकर कैच आउट
स्मृति मंधाना ने 8 चौके लगाए।
स्मृति मंधाना ने 8 चौके लगाए।

42वें ओवर में भारत ने चौथा विकेट गंवाया। ओवर की दूसरी बॉल लिंसी स्मिथ ने गुड लेंथ पर ऑफ स्टंप की ओर फेंकी। स्मृति मंधाना बड़ा शॉट खेलने गईं, लेकिन लॉन्ग ऑफ पर कैच हो गईं। उन्होंने 88 रन बनाए।

दीप्ति-मंधाना ने फिफ्टी पार्टनरशिप की

दीप्ति शर्मा और स्मृति मंधाना ने चौथे विकेट के लिए 67 रन की पार्टनरशिप की।
दीप्ति शर्मा और स्मृति मंधाना ने चौथे विकेट के लिए 67 रन की पार्टनरशिप की।

दीप्ति शर्मा और स्मृति मंधाना ने चौथे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी कर ली। दोनों ने 40 ओवर में टीम का स्कोर 227 रन तक पहुंचा दिया।

भारत के 200 रन पूरे

भारत ने 36वें ओवर में 200 रन पूरे कर लिए। स्मृति मंधाना ने एलिस कैप्सी के खिलाफ ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लिया और टीम की डबल सेंचुरी पूरी करा दी। मंधाना के साथ दीप्ति शर्मा भी पिच पर मौजूद रहीं

 

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
क्या गंभीर-अगरकर को सच में हटाना चाहते हैं नवजोत सिंह सिद्धू?

क्या गंभीर-अगरकर को सच में हटाना चाहते हैं नवजोत सिंह सिद्धू?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us