भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद गिल, यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन ने अच्छी बल्लेबाजी की। इन प्लेयर्स की वजह से भारत ने 518 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इसके बाद वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जब पहली पारी में बैटिंग के लिए आए, तो सुदर्शन ने बहुत ही शानदा फील्डिंग का नमूना पेश किया।
साई सुदर्शन ने पकड़ा बेहतरीन कैच
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में 8वां ओवर रवींद्र जडेजा ने फेंका और इस ओवर की दूसरी गेंद पर जॉन कैम्पबेल ने खेली, जिस पर उन्होंने स्वीप शॉट खेला। इसके बाद गेंद शॉट लेग पर फील्डिंग कर रहे साई सुदर्शन के पास गई। गेंद इतनी तेजी के साथ उनकी तरफ गई कि उनकी आंखें बंद हो गईं और हाथ पर लगी। इसके बाद गेंद छाती से टकराई। लेकिन इस परिस्थिति में भी सुदर्शन ने कैच नहीं छोड़ा। ऐसा लगा कि गेंद बस किसी तरह उनके हेलमेट, हाथ और छाती के बीच में फंस गई। इस तरह से भारत को दूसरे टेस्ट में पहला विकेट मिल गया। सुदर्शन ने जैसे ही कैच पूरा किया। सभी प्लेयर्स उनके पास जमा हो गए और उनका हाथ देखने लगे। ऐसा लगा कि उनका चोटिल हो गया है।


