• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

यशस्वी दोहरे शतक की ओर, सुदर्शन शतक चुके

sports_master by sports_master
October 10, 2025
in क्रिकेट
0
यशस्वी दोहरे शतक की ओर, सुदर्शन शतक चुके

नई दिल्ली।भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच का आगाज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो गया है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, जिसे पहले दिन के खेल में यशस्वी जायसवाल (173 नाबाद) और साई सुदर्शन (87) ने बल्ले के दम पर पूरी तरह से सही साबित किया। इस मैच में राहुल और जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की थी, जिसके बाद यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 193 रनों की साझेदारी करने के साथ टीम इंडिया के पहली पारी में बड़े स्कोर की नींव रख दी।

जायसवाल-सुदर्शन इस स्पेशल क्लब का बने हिस्सा

दिल्ली टेस्ट मैच में सभी की नजरें साई सुदर्शन के प्रदर्शन पर टिकी हुई थी, क्योंकि नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए वह कुछ खास प्रभावित करने में कामयाब नहीं हो सके थे। साई ने पिच पर आने के साथ चौके लगाकर अपना खाता खोला, इसके बाद उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर स्कोरबोर्ड को लगातार चलाए रखा। यशस्वी जायसवाल ने जहां एक छोर से अपना शतक पूरा कर चुके थे तो सभी को उम्मीद थी कि सुदर्शन भी टेस्ट में अपना पहला शतक लगाने में कामयाब होंगे, लेकिन वह 87 के निजी स्कोर पर जोमेल वॉरिकन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।

जायसवाल और सुदर्शन के बीच दूसरे विकेट के लिए 193 रनों की साझेदारी देखने को मिली। जिसके साथ ये जोड़ी भारतीय टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज के तौर पर पांचवीं सबसे बड़ी साझेदारी करने में कामयाब रही।

भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाजों के बीच टेस्ट में सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी

  • सौरव गांगुली और युवराज सिंह – 300 रन बनाम पाकिस्तान (साल 2007, बेंगलुरु, 5वें विकेट के लिए)
  • ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा – 222 रन बनाम इंग्लैंड (साल 2022, बर्मिंघम, छठे विकेट के लिए)
  • ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा – 204 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (साल 2019, सिडनी, 7वें विकेट के लिए)
  • रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर – 203 रन बनाम इंग्लैंड (साल 2025, मैनचेस्टर, 5वें विकेट के लिए)
  • यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन – 193 रन बनाम वेस्टइंडीज (साल 2025, दिल्ली, दूसरे विकेट के लिए)
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
आईपीएल खिलाड़ियों का ऑक्शन इस साल

आईपीएल खिलाड़ियों का ऑक्शन इस साल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us