• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारत ने लगातार चौथे संडे पाकिस्तान को हराया:विमेंस वर्ल्ड कप में 88 रन से जीती टीम इंडिया

लगातार चार संडे भारत ने पाकिस्तान को हराया, तीन बार भारतीय पुरुष टीम ने और एक बार भारतीय महिला टीम ने जीत दर्ज की

sports_master by sports_master
October 5, 2025
in क्रिकेट
0
भारत ने लगातार चौथे संडे पाकिस्तान को हराया:विमेंस वर्ल्ड कप में 88 रन से जीती टीम इंडिया

कोलंबो। भारत ने विमेंस वर्ल्ड कप में रविवार को पाकिस्तान पर 88 रन से एकतरफा जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारतीय टीम दो मैचों से चार पॉइंट्स के साथ टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम 50 ओवर में 247 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। हरलीन देओल ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 रन बनाकर सिमट गई। सिदरा अमीन ने 81 रन बनाए। भारत की ओर से क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट झटके। स्नेह राणा को 2 विकेट मिले।

भारत ने क्रिकेट में लगातार चौथे रविवार को पाकिस्तान को मात दी है। इससे पहले 14, 21 और 28 सितंबर को मेंस एशिया कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को लगातार तीन मैचों में हराया था।

विमेंस वनडे में पाकिस्तान पर लगातार 12वीं जीत

विमेंस वनडे क्रिकेट में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ जीत का सिलसिला जीत रहा है। यह इस फॉर्मेट में दोनों टीमों की 12वीं भिड़ंत थी और सभी मुकाबले भारत ने जीते हैं। विमेंस वर्ल्ड कप में दोनों टीमों 5वीं मैच खेल रही थीं। ये सभी मुकाबले भारत ने जीते हैं।

क्रांति गौड़ प्लेयर ऑफ द मैच

भारतीय टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई। उन्होंने 20 रन देकर 3 झटके हैं। क्रांति ने सदफ शमास (6 रन), आलिया रियाज (2 रन) और नतालिया परवेज (33 रन) को पवेलियन भेजा।

मैच रेफरी की गलती से भारत टॉस हारा

टॉस का सिक्का उछालतीं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर।
टॉस का सिक्का उछालतीं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर।

टॉस के दौरान रेफरी की गलती से भारत टॉस हार गया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सिक्का उछाला, तो पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने टेल्स बोला। सिक्का जमीन पर हेड्स गिरा। साउथ अफ्रीका की मैच रेफरी शांद्रे फ्रिट्ज ने गलती से सना की कॉल को हेड्स सुन लिया था। उन्होंने पाकिस्तान को टॉस की विजेता घोषित किया।

भारतीय कप्तान कौर ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया टॉस के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। इससे पहले मेंस एशिया कप में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था।भारतीय टीम ने PCB चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भी इनकार कर दिया था। टीम को चैंपियन बनने के बाद भी बिना ट्रॉफी के लौटना पड़ा।

टॉस के बाद पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर।
टॉस के बाद पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो रोहित-कोहली को करना होगा ये काम, इरफान पठान ने दी सलाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us