• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेलेंगे रोहित-विराट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है, जिसके लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान भी कर दिया है। 19 अक्टूबर से पहले 3 मैच की वनडे सीरीज शुरू होगी उसके बाद 5 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

sports_master by sports_master
October 4, 2025
in क्रिकेट
0
ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेलेंगे रोहित-विराट

रोहित शर्मा से भारत की वनडे टीम की कप्तानी छीन ली गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल हैं, लेकिन कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है। गिल पहले से टेस्ट टीम के कप्तान हैं। रोहित और विराट ने आखिरी वनडे मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी साल 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेला था।

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 वनडे और 5 टी-20 खेलेगी। 19 अक्टूबर को पहला वनडे पर्थ में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड में और तीसरा 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा। इसके बाद 5 मैचों की टी-20 सीरीज होगी। टी-20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे।

भारत की वनडे और टी-20 टीम

वनडे : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।

टी-20 : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्‌डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर।

रोहित और कोहली का 2027 वर्ल्ड कप खेलना तय नहीं चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा- ‘रोहित शर्मा और विराट कोहली का 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलना अभी तय नहीं है। इसलिए रोहित को कप्तान नहीं बनाया गया है। उनसे इस बारे में बात कर ली गई है। शुभमन गिल को टेस्ट के साथ-साथ वनडे की कमान दिए जाने पर उन्होंने कहा कि तीन फॉर्मेट के लिए तीन कप्तान बनाना मुमकिन नहीं है। इसलिए गिल को दो फॉर्मेट में कप्तान बनाया गया है।’

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
ईरानी कप- विदर्भ ने 224 रन की बढ़त बनाई:पहली पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया 214 पर ऑलआउट; पाटीदार की हाफ सेंचुरी

ईरानी कप- विदर्भ ने 224 रन की बढ़त बनाई:पहली पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया 214 पर ऑलआउट; पाटीदार की हाफ सेंचुरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us