नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय वनडे और टी20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। एक हैरान करने वाला फैसला यह रहा कि रोहित शर्मा को वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया है, जबकि शुभमन गिल नए कप्तान हैं।
विराट कोहली का नाम शामिल है, जबकि श्रेयस अय्यर उपकप्तान बनाए गए हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद टेस्ट से रिटायरमेंट लेने वाले रोहित शर्मा को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही थीं और लगातार इस बात पर चर्चा हो रही थी कि उन्हें टीम की कप्तानी से हटाया जा सकता है। अब इस पर सिलेक्टरों ने बड़ा फैसला ले लिया है। रोहित शर्मा अब सिर्फ बल्लेबाज के रूप में दिखाई देंगे।
शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के दौरे
लिया है। रोहित शर्मा अब सिर्फ बल्लेबाज के रूप में मैदान पर दिखाई देंगे पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था और टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर रही थी। इस सीरीज के बाद से ही माना जा रहा था कि दौरे पर 5 मैचों की 10 पारियों में 754 रन ठोकन वाले गिल को बेहतरीन बल्लबाजी और कप्तानी के लिए बड़ा गिफ्ट मिल सकता है। इस तरह से युवराज सिंह के शिष्य को बड़ी भूमिका मिल गई है। टीम में यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल को भी टीम में शामिल किया गया है।
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था, जबकि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी धूम मचाते हुए करोड़ों भारतीयों का सपना पूरा किया था। भारतीय टीम को हालांकि टेस्ट में घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड से सीरीज गंवाना और फिर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सरेंडर करना रोहित शर्मा के खिलाफ गया। बीजीटी के दौरान आखिरी मैच में उन्होंने खुद को प्लेइंग-11 से बाहर कर लिया था। आईपीएल के दौरान जब इंग्लैंड के लिए टेस्ट टीम का ऐलान हुआ तो कप्तान के रूप में नया नाम शुभमन गिल का था।


