नई दिल्ली।रोजर बिन्नी का बीसीसीआई अध्यक्ष पद का कार्यकाल समाप्त हो गया है। 2022 में उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। बिन्नी 1983 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उनसे पहले सौरव गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष थे। गांगुली को भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े कप्तानों में गिना जाता है। आने वाले समय में कई और पूर्व भारतीय खिलाड़ी बीसीसीआई के अध्यक्ष बन सकते हैं। हम आपको ऐसे ही नामों के बारे में बताते हैं।
जहीर खान
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान के पास भी मैनेजमेंट का काफी अनुभव है। वह मुंबई इंडियंस टीम के डायरेक्टर के साथ ही ग्लोबल हेड और क्रिकेट डेवलपमेंट रह चुके हैं। इसके अलावा वह लखनऊ सुपर जायंट्स का भी हिस्सा रहे हैं। भविष्य में वह भी बीसीसीआई अध्यक्ष बन सकते हैं।
अनिल कुंबले
अनिल कुंबले भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज हैं। वह भारतीय टीम के हेड कोच भी रह चुके हैं। वह कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। कुंबले आईसीसी क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन की भूमिका भी निभा चुके हैं।
आर अश्विन
आर अश्विन क्रिकेट के सबसे शार्प माइंड में एक माने जाते हैं। अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास से लिया है। अभी माना जा रहा है कि वह दुनिया की अलग-अलग लीग में खेल सकते हैं। हालांकि करियर पूरी तरह खत्म होने के बाद वह बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए परफेक्ट कैडिडेट होंगे।
अजीत अगरकर
पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर अभी भारतीय सीनियर टीम के मुख्य चनयकर्ता हैं। अगरकर के कार्यकाल में भारत ने टी20 विश्व कप के साथ चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। अभी वह 47 साल के ही हैं और आगे बीसीसीआई अध्यक्ष का पद संभाल सकते हैं।


