• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

जिसने रोहित शर्मा के लिए लड़ी थी लड़ाई वो खिलाड़ी बन सकता है सिलेक्टर, अजीत अगरकर की टीम में मिलेगी एंट्री!

sports_master by sports_master
September 5, 2025
in क्रिकेट
0
जिसने रोहित शर्मा के लिए लड़ी थी लड़ाई वो खिलाड़ी बन सकता है सिलेक्टर, अजीत अगरकर की टीम में मिलेगी एंट्री!

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के पांच सदस्यीय पैनल में स्थान पाने के लिए आवेदन किया है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सीनियर पुरुष टीम की चयन समिति में दो रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर है। सूत्रों ने बताया, ‘यह पुष्टि हो गई है कि प्रवीण कुमार ने मध्य क्षेत्र से अगले राष्ट्रीय चयनकर्ता बनने के लिए आवेदन किया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन-कौन आवेदन करता है, क्योंकि पांच दिन बाद आवेदन की अंतिम तिथि है।’

पिछले साल से प्रवीण उत्तर प्रदेश की सीनियर पुरुष टीम के मुख्य चयनकर्ता के रूप में कार्यरत हैं। वह भारत के लिए 2007 से 2012 के बीच छह टेस्ट, 68 वनडे और 10 टी20 मैच खेल चुके हैं। वर्तमान चयन समिति में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज सुब्रतो बनर्जी मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया है कि भारत के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आरपी सिंह भी राष्ट्रीय चयनकर्ता बनने के लिए आवेदन करने की दौड़ में थे, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया।

आरपी सिंह ने 2005 से 2011 तक भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल 82 मैच खेलते हुए 124 विकेट हासिल किए। वह साल 2007 में साउथ अफ्रीका में पहला मेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहे। यह भी पता चला है कि भारत के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने दक्षिण क्षेत्र से राष्ट्रीय चयनकर्ता बनने के लिए आवेदन किया है। सीनियर पुरुष चयन समिति के लिए नए आवेदकों को कम से कम पांच साल पूर्व क्रिकेट से संन्यास लेना अनिवार्य है।

आवेदक के लिए कम से कम सात टेस्ट या 30 प्रथम श्रेणी मैच, या 10 वनडे और 20 प्रथम श्रेणी मैच खेलने जरूरी हैं। आवेदकों को पांच साल से किसी भी बीसीसीआई क्रिकेट समिति का हिस्सा नहीं होना चाहिए। बीसीसीआई ने महिला राष्ट्रीय चयन समिति में चार और जूनियर पुरुष चयन समिति में एक पद के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर है।

यहां बताना जरूरी है कि प्रवीण कुमार को यारों का यार कहा जाता है। वह रोहित शर्मा के अच्छे दोस्तों में शामिल हैं। एक बार वह रोहित शर्मा पर गंदे कमेंट करने वाले फैन से भिड़ गए थे। इसका वीडिया आज भी वायरल होता है।

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
सौरव गांगुली ही नहीं, ये भारतीय दिग्गज क्रिकेटर भी BCCI अध्यक्ष बनने की रखते हैं योग्यता, कमाल है लीडरशिप

सौरव गांगुली ही नहीं, ये भारतीय दिग्गज क्रिकेटर भी BCCI अध्यक्ष बनने की रखते हैं योग्यता, कमाल है लीडरशिप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us