नईदिल्ली।भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन आज ऑनलाइन बेटिंग एप (1xBet) के प्रमोशन मामले में (ED) के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए। धवन दिल्ली स्थित ED मुख्यालय में पूछताछ के लिए पहुंचे। उन्हें ED ने नोटिस भेजा था और अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा था।
इस केस में सुरेश रैना, हरभजन सिंह और युवराज सिंह से ED संस्कृतिमंच पहले ही पूछताछ कर चुकी है।
टीम इंडिया के ओपनर रहे शिखर ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था। शिखर पहली बार 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम में शामिल हुए थे। 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने आखिरी वनडे खेला था। उसके बाद से उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी।
2010 में वनडे, 2013 में टेस्ट टीम में जगह मिली शिखर ने 2011 में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में डेब्यू किया था। टेस्ट टीम में उन्हें 2013 में जगह मिली। 34 टेस्ट में 40.61 के औसत से धवन ने 2315 रन बनाए। 167 वनडे मैचों में 44.11 के औसत से 7436 रन बनाए। वहीं, 68 टी-20 मैचों में उन्होंने 27.92 के औसत से 1759 रन बनाए हैं।
2024 में पंजाब किंग्स से खेले थे धवन शिखर IPL में पहले सीजन से जुड़े हैं। संन्यास की घोषणा करते वक्त उन्होंने IPL खेलने या ना खेलने पर कुछ नहीं कहा, जिससे लगता है कि वे IPL खेलना जारी रख सकते हैं। पहले सीजन 2008 में वे दिल्ली के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहला मैच खेलने उतरे थे। आखिरी मैच 2024 में पंजाब किंग्स की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था। इस सीजन में वे इंजरी के कारण कई मैच नहीं खेल पाए।


