• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

धोनी जैसा मिस्टर कूल बनना चाहती हैं पाकिस्तान की कप्तान फातिमा

sports_master by sports_master
September 3, 2025
in क्रिकेट
0

लाहौर।पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की युवा ऑलराउंडर कप्फातान तिमा सना आगामी ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में मात्र 23 साल की उम्र में टीम की कप्तानी करने जा रही हैं। भारत और श्रीलंका में 30 सितंबर से 2 नवंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर को कोलंबो में बांग्लादेश के खिलाफ करेगा।

फातिमा ने स्वीकार किया कि इतने बड़े टूर्नामेंट में कप्तानी संभालना आसान नहीं है और शुरुआत में घबराहट होना स्वाभाविक है। लेकिन उन्होंने बताया कि वह भारत के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरणा लेती हैं। फातिमा का कहना है कि धोनी जिस तरह शांत रहकर फैसले लेते थे और अपने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते थे, उनसे उन्होंने बहुत कुछ सीखा है।

धोनी की तरह कैप्टन कूल बनने की ख्वाहिश

फातिमा ने लाहौर से भाषा के साथ बातचीत में कहा कि जब उन्हें कप्तानी मिली थी, तभी सोचा था कि धोनी की तरह ‘कैप्टन कूल’ बनना है। उनके मैच और इंटरव्यू देखकर उन्होंने लीडरशिप के कई गुण सीखे। पाकिस्तान की महिला टीम अब तक पांच बार (1997, 2009, 2013, 2017 और 2022) वर्ल्ड कप खेल चुकी है, लेकिन प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 1997, 2013 और 2017 में टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी। पिछली बार 2022 में सिर्फ वेस्टइंडीज के खिलाफ हैमिल्टन में एक जीत मिली थी और टीम आखिरी स्थान पर रही थी।

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में ले जाना लक्ष्य

फातिमा का मानना है कि इस बार टीम का प्रदर्शन अलग होगा। उन्होंने कहा कि हम अतीत को पीछे छोड़कर नए सिरे से शुरुआत करना चाहते हैं। हमारा लक्ष्य पाकिस्तान को सेमीफाइनल तक ले जाना है। फातिमा ने आगे कहा कि पाकिस्तान में अब लड़कियां स्कूल स्तर पर क्रिकेट खेल रही हैं और अंतरराष्ट्रीय मैचों का सीधा प्रसारण भी बढ़ा है। साथ ही, ICC द्वारा महिला वर्ल्ड कप की प्राइज मनी बढ़ाना महिला क्रिकेट के लिए बड़ा प्रोत्साहन है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि अभी भी कई बाधाएं हैं, जिन्हें इस टूर्नामेंट के जरिए तोड़ना है।

इस दिन भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

गौरतलब है कि ICC वूमेन्स ODI वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तान टीम 5 अक्टूबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टीम इंडिया से भिड़ेगी। इस मुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार वर्ल्ड कप में कुल 8 टीमें शिरकत करेंगी। इनमें पाकिस्तान और भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
US Open 2025: सेमीफाइनल में अल्काराज- जोवोविच की भिड़ंत, भांबरी पहली बार पहुंचे ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में

US Open 2025: सेमीफाइनल में अल्काराज- जोवोविच की भिड़ंत, भांबरी पहली बार पहुंचे ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us