गांगुली बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। गांगुली SA20 लीग में इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट की जगह लेंगे। प्रिटोरिया कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि, प्रिंस अब कैपिटल्स कैंप में शाही रंग भरने के लिए तैयार हैं। हमें सौरव गांगुली को हमारे नए मुख्य कोच के रूप में घोषित करते हुए खुशी हो रही है। ये पहली बार होगा जब गांगुली किसी क्रिकेट टीम के मुख्य कोच होंगे। 2018 और 2019 के बीच गांगुली ने इंडियन प्रीमियर लीग टीम दिल्ली कैपिटल्स के टीम निदेशक के रूप में काम किया था। बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने ये पद छोड़ दिया था। प्रिटोरिया कैपिटल्स का मालिकाना हक जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के पास है, जो दिल्ली कैपिटल्स के भी सह-मालिक है। गांगुली को पिछले साल जेएसडब्ल्यू का क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया था। जोनाथन ट्रॉट को 2025 सीजन से पहले एसए20 के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया था। लेकिन टीम नॉकआउट में पहुंचने में नाकाम रही। 10 ग्रुप मैचों में केवल दो जीत के साथ 6 टीमो की टी20 लीग तालिका में टीम पांचवें नंबर पर रही थी। फ्रेंचाइजी ने इस दौरान ट्रॉट का भी आभार जताया
News website development company - New Traffic Tail
News website development company - New Traffic Tail
WhatsApp us