नई दिल्ली: भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एशिया कप टीम में श्रेयस अय्यर को नहीं चुने जाने पर निराशा जताते हुए इसे दुखद और गलत बताया जबकि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी बाहर रखे जाने पर भी उन्होंने सवाल उठाया। बीसीसीआई ने यूएई में नौ सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप के लिये 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है ।
रविचंद्रन अश्विन ने अय्यर और जायसवाल को लेकर क्या कहा?
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ में कहा ,‘चयन ऐसा काम है जिसमें कोई तो बाहर रहेगा ही। जब आप उनसे बात करते हैं तो उनके चेहरों की निराशा और दुख को महसूस कर सकते हैं । उम्मीद है कि किसी ने श्रेयस और जायसवाल से बात की होगी।’
कोलकाता नाइट राइडर्स को 2024 आईपीएल खिताब दिलाने वाले श्रेयस के अलावा और यशस्वी जयसवाल दोनों को एशिया कप टीम में जगह नहीं मिली है। अश्विन ने कहा ,‘जब आपके पास तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में जायसवाल है तो विश्व कप विजेता टीम में से एक को हटाकर आप शुभमन गिल को लेकर आये। मैं शुभमन के लिये खुश हूं लेकिन श्रेयस और जायसवाल के लिये दुखी हूं। दोनों के साथ अच्छा नहीं हुआ।’


