नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी हैदर अली एक बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। हैदर अली पर इंग्लैंड में कथित तौर पर रेप का आरोप लगा है। हैदर अली की उम्र सिर्फ 24 साल है और वह पाकिस्तान के लिए 37 इंटरनेशनल मैचों में मैदान पर उतर चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। हालांकि, राहत की बात ये है कि अरेस्ट होने के बाद उन्हें जमानत मिल गई, लेकिन उनके लिए मुश्किलें कम नहीं हुई है।
ये मामला पिछले महीने 23 जुलाई की है जब ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने हैदर अली को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनसे कड़ी पूछताछ की गई और बाद में उन्हें जमानत पर रिहा किया गया, लेकिन वह इस गंभीर आरोप से पूरी तरह बरी नहीं हुए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं अगर हैदर अली पर रेप के आरोप साबित हो जाते हैं तो उन्हें क्या सजा मिल सकती है।
क्या इंग्लैंड में रेप के आरोप की सजा
इंग्लैंड के में रेप जैसे दुष्कर्म के लिए कड़ी सजा का प्रावधान है। इसमें आरोपी को अधिकतम उम्रकैद की सजा सुनाई जाती है। हालांकि, इस दौरान अपराध की गंभीरता को भी ध्यान में रखा जाता है। अगर किसी व्यक्ति ने क्रूरता पूर्वक किसी को हानि पहुंचाई हो, जिसमें रेप से मामले हैं तो फिर उसको उम्रकैद की सजा होनी तय है। यही कारण है कि हैदर अली के लिए जमानत मिलने के बावजूद मुश्किलें कम नहीं हुई है।
हैदर अली हाल ही में पाकिस्तान शाहीन टीम की तरफ से इंग्लैंड दौरे पर गए थे। पुलिस ने उन्हें तब गिरफ्तार किया जब वह इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मैच खेल रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक केंट काउंटी के बैकेनहेम ग्राउंड में मैच के दौरान ही ग्रेटर मैनचेस्टर की पुलिस उन्हें उठाकर ले गई।


